एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ही नहीं इन देशों में भी आम है तख्तापलट, सेना के हाथों में होती है पूरी ताकत

पाकिस्तान अब तक चार बार तख्तापलट का दंश झेल चुका है. हालांकि, भारत के कई पड़ोसी देश ऐसे हैं जहां तख्तापलट बहुत आम है. इसमें श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश जैसे देश भी शामिल हैं.

दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां की राजनीति सियासी उठापटक की शिकार रही है. इन देशों के विद्रोही गुट और सेनाएं इतनी ताकतवर हैं वह कभी भी जनता की चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंकते हैं. इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ता है. भारत का कट्टर दुश्मन पाकिस्तान भी इस सियासी उठापटक का शिकार होता रहता है और यहां अराजकता इस कदर हावी है कि कई बार यहां सरकार का तख्तापलट हो चुका है. 

आज हम आपको पाकिस्तान के साथ-साथ उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां सेना के हाथों में पूरी ताकत होती है और इन देशों का आर्मी चीफ इतना ताकतवर होता है कि वह कभी भी जनता द्वारा चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंकता है. इसके अलावा ऐसे देशों के बारे में भी जानेंगे, जहां सरकार की कमजोरी की वजह से विद्रोही गुटों ने तख्तापलट किया. आइए जानते हैं ऐसे देशों के बारे में... 

कब होता है तख्तापलट?

वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, तख्तापलट की घटनाएं उन देशों में ज्यादा होती हैं, जहां मानव विकास सूचकांक (HDI) काफी कम होता है. यहां गरीबी, भुखमरी, महंगाई के कारण जनता में अराजकता फैल जाती है और सरकार पर उसका भरोसा कम होने लगता है. ऐसी स्थिति में सेना या फिर विद्रोही गुट इसका फायदा उठाता है और लोगों को अपने पक्ष में कर लेता है. इसके बाद या तो सरकार खुद गिर जाती है या फिर सैन्य बल द्वारा सरकार को गिरा दिया जाता है. 

इस देश में आम है तख्तापलट

आंकड़ों को देखें तो अफ्रीकी देशों में तख्तापलट की घटनाएं काफी आम हैं, जिसकी वजह यहां गरीबी, भुखमरी और महंगाई ही है. हालांकि, इस लिस्ट में सबसे ऊपर दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया है. 1825 में स्पेन से आजाद होने के बाद इस देश में अब तक 190 बाद तख्तापलट की कोशिशें हुई हैं. आखिरी बार तख्तापलट का प्रयास 2019 में हुआ था, जहां मौजूदा सरकार को खुद इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया गया था. 

भारत के पड़ोसी देशों में भी हुए हैं तख्तापलट

भारत के पड़ोसी देशों में भी तख्तापलट की घटनाएं आम हो चुकी हैं. कट्टर दुश्मन देश पाकिस्तान में अब तक चार बार तख्तापलट हो चुका है. यहां आखिरी तख्तापलट 1999 में सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ ने किया था, उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार गिराई थी. इसके अलावा 2022 में श्रीलंका में भी ऐसा ही तख्तापलट देखा गया था. यहां जनता सड़क पर उतर आई थी और देश भर में इतने जोरदार प्रदर्शन हुए कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को देश छोड़कर भागना पड़ा. इससे पहले तालिबान ने 2021 में अफगानिस्तान की गनी सरकार का तख्तापलट किया था, जिसके बाद से यहां तालिबानी शासन है. पिछले साल बांग्लादेश में भी ऐसा ही देखने को मिला था, जहां विरोध प्रदर्शनों के बीच शेख हसीना को जान बचाने के लिए भारत में शरण लेनी पड़ी थी. 

यह भी पढ़ें: भारत के सुरक्षा सलाहकार को मिलता है कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा, ये हैं तमाम सुविधाएं

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gujarat Lion Attacks: 31 में से 7 आदमखोर! जानें गुजरात में क्यों इंसानों को खा रहे शेर, जमीन की लड़ाई में क्यों हो रहा इजाफा
31 में से 7 आदमखोर! जानें गुजरात में क्यों इंसानों को खा रहे शेर, जमीन की लड़ाई में क्यों हो रहा इजाफा
Baal Katarva Gang: बाल कतरवा से लेकर मुंहनोचवा तक... सुर्खियों में रह चुके हैं ये अजीब गैंग, किसने फैलाई थी सबसे ज्यादा दहशत?
बाल कतरवा से लेकर मुंहनोचवा तक... सुर्खियों में रह चुके हैं ये अजीब गैंग, किसने फैलाई थी सबसे ज्यादा दहशत?
Japan Intelligence Agency: जापान बना रहा अपनी खुफिया एजेंसी, जानें इस देश का सबसे बड़ा दुश्मन कौन?
जापान बना रहा अपनी खुफिया एजेंसी, जानें इस देश का सबसे बड़ा दुश्मन कौन?
Vikram 1 Launch: स्पेस में जाने वाला एक रॉकेट बनाने में कितना खर्चा होता है, जान लीजिए हिसाब-किताब
स्पेस में जाने वाला एक रॉकेट बनाने में कितना खर्चा होता है, जान लीजिए हिसाब-किताब

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget