एक्सप्लोरर

Amazon ने अपनी सर्विस को बनाया ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल, अब ड्रोन से होगी iPhone की डिलीवरी, सिर्फ 1 घंटे में पहुंचेगा आपके घर

Amazon ने अमेरिका में अपने Prime Air ड्रोन डिलीवरी प्रोग्राम को अपग्रेड कर दिया है और अब ये सर्विस कुछ खास इलाकों में शुरू हो चुकी है.

अब आपको नया iPhone लेने के लिए ना लंबी लाइन में लगने की जरूरत है, ना ही डिलीवरी बॉय का इंतज़ार करना पड़ेगा! Amazon ने अपने Prime Air ड्रोन सर्विस को और ज़्यादा स्मार्ट और पावरफुल बना दिया है. अब ये सर्विस iPhone जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स और कई दूसरे डिवाइसेज को सिर्फ एक घंटे में आपके घर तक पहुंचाने में सक्षम है.

ड्रोन से डिलीवरी? हां, बिल्कुल सच है!
Amazon ने अमेरिका में अपने Prime Air ड्रोन डिलीवरी प्रोग्राम को अपग्रेड कर दिया है और अब ये सर्विस कुछ खास इलाकों में शुरू हो चुकी है. अगर आप टेक्सास या एरिजोना के चुने हुए जोन में रहते हैं, तो आपके लिए ये एकदम गेम-चेंजर साबित हो सकता है. खास बात ये है कि Amazon को अब Apple iPhone, Samsung Galaxy फोन्स, AirPods, AirTags, और यहां तक कि Ring डोरबेल जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ ड्रोन से डिलीवर करने की मंज़ूरी मिल गई है.

कैसे काम करता है ये हाईटेक सिस्टम?
डिलीवरी के लिए Amazon अपने नए MK30 ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है. ये ड्रोन आपके घर के यार्ड या ड्राइववे जैसे ओपन एरिया में, जमीन से लगभग 13 फीट ऊपर से पैकेज को नीचे छोड़ता है. पहले जहां QR कोड की ज़रूरत होती थी, अब सिस्टम खुद ही तय कर लेता है कि पैकेज कहां गिराना है और वो भी बिना किसी रुकावट के.

क्या-क्या मिल सकता है ड्रोन से?
अब Amazon की लिस्ट में 60,000 से भी ज्यादा प्रोडक्ट्स ऐसे हैं जिन्हें ड्रोन से मंगवाया जा सकता है. इसमें सिर्फ गैजेट्स ही नहीं, बल्कि Alpha Grillers का Thermometer जैसे स्मार्ट किचन टूल्स भी शामिल हैं. हां, ध्यान रहे डिलीवरी तभी मुमकिन है जब आपका ऑर्डर 5 पाउंड (लगभग 2 किलो) से हल्का हो और आपका एरिया इस सर्विस के लिए एलिजिबल हो.

मौसम की भी रखी जाती है खास निगरानी
हर मौसम में ड्रोन उड़ नहीं सकते, इसलिए Amazon ने 75 मिनट तक का वेदर फोरकास्ट सिस्टम बनाया है जो पहले से अंदाज़ा लगा सकता है कि डिलीवरी हो पाएगी या नहीं. अगर किसी वजह से ड्रोन डिलीवरी नहीं हो पाती, तो कस्टमर को इसकी जानकारी दी जाती है.

ड्रोन डिलीवरी कैसे चुनें?
जब आप अमेजन पर शॉपिंग करें और चेकआउट पेज पर पहुंचे, तो अगर आपका लोकेशन और प्रोडक्ट एलिजिबल है, तो आपको ड्रोन डिलीवरी का ऑप्शन दिखेगा. वहां से आप अपना पसंदीदा डिलीवरी पॉइंट (जैसे यार्ड या ड्राइववे) सिलेक्ट कर सकते हैं. Amazon का ये नया कदम न सिर्फ टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ी छलांग है, बल्कि कस्टमर्स के लिए भी एक एक्साइटिंग और तेज डिलीवरी एक्सपीरियंस लाता है. तो अगली बार जब आप नया iPhone मंगवाएं, हो सकता है वो आपको परों पर उड़ता हुआ सिर्फ एक घंटे में मिल जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget