एक्सप्लोरर

व्हाइट हाउस से लेकर सीक्रेट सर्विस तक...हर चैट पर हैकर्स की नजर, जानें अमेरिका की साइबर सुरक्षा में सेंध का क्या है मामला

टेक्नोलॉजी में अग्रणी अमेरिका की सुरक्षित मानी जाने वाली सरकारी मैसेजिंग ऐप TeleMessage को हैक कर लिया गया है.

दुनिया में टेक्नोलॉजी के सबसे ताकतवर देश माने जाने वाले अमेरिका की साइबर सुरक्षा पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. ताजा मामले में हैकर्स ने एक बेहद खास सरकारी मैसेजिंग ऐप TeleMessage को अपना निशाना बना लिया है. यह कोई आम चैटिंग ऐप नहीं है, बल्कि अमेरिकी सरकारी अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक सुरक्षित मैसेजिंग सर्विस है, जिसे खासतौर पर संवेदनशील बातचीत के लिए तैयार किया गया था.

लेकिन अब उसी ऐप को हैक कर लिया गया है और इसके जरिए अमेरिका के कई उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों की बातचीत लीक हो गई है. इस घटना ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गहरी चिंता पैदा कर दी है.

कौन-कौन आए चपेट में?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हैक में 60 से ज्यादा अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की पहचान उजागर हुई है. इनमें आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मियों से लेकर कस्टम विभाग, राजनयिक, व्हाइट हाउस के एक कर्मचारी और यहां तक कि सीक्रेट सर्विस के एजेंट तक शामिल हैं.

हैक किए गए डेटा में 3 से 4 मई के बीच के मैसेज शामिल हैं, जो अब सार्वजनिक हो चुके हैं. कुछ मामलों में संबंधित लोगों ने खुद इन मैसेजेस की पुष्टि भी की है. यानी यह साफ है कि मामला सिर्फ अफवाहों तक सीमित नहीं है, बल्कि हकीकत में अमेरिका की सुरक्षा दीवार में बड़ी सेंध लग चुकी है.

किस तरह की जानकारी हुई लीक?

हालांकि हैक हुए डेटा में राष्ट्रपति या शीर्ष अधिकारियों की बहुत गोपनीय बातचीत सामने नहीं आई है, लेकिन कई ऐसे मैसेज जरूर मिले हैं जो सरकारी दौरों और योजनाओं से जुड़े हैं. उदाहरण के लिए, 'POTUS | ROME-VATICAN | PRESS GC' नामक एक चैट ग्रुप का जिक्र सामने आया है, जो संभवतः वेटिकन दौरे से जुड़ा था. इसके अलावा, एक अन्य ग्रुप में जॉर्डन यात्रा की योजनाओं की चर्चा की गई थी.

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हैकर्स के हाथ ऐसे सुराग लगे हैं जो भविष्य की सरकारी गतिविधियों और योजनाओं से जुड़ी अहम जानकारी उजागर कर सकते हैं.

कंपनी और सरकार की प्रतिक्रिया

TeleMessage ऐप की सेवा को फिलहाल 5 मई से बंद कर दिया गया है. ऐप को मैनेज करने वाली कंपनी Smarsh ने अब तक इस हैकिंग पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. हालांकि अमेरिकी सरकार के कई विभाग, जैसे कि व्हाइट हाउस, स्टेट डिपार्टमेंट, सीक्रेट सर्विस, FEMA और कस्टम्स, ने इस साइबर हमले की पुष्टि कर दी है और जांच शुरू कर दी गई है.

अमेरिका की साइबर सुरक्षा एजेंसी CISA ने सभी यूजर्स को चेतावनी दी है कि जब तक पूरी जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक TeleMessage ऐप का इस्तेमाल बंद कर दें.

क्या है इस हमले का मतलब?

यह घटना सिर्फ एक ऐप के हैक होने की नहीं है, बल्कि यह उस भरोसे की नींव को हिला देती है जिस पर सरकार की संवेदनशील संचार प्रणाली टिकी होती है. टेक्नोलॉजी में सबसे आगे रहने वाले अमेरिका की साइबर दीवार में इस तरह की सेंध लगना दिखाता है कि कोई सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित नहीं है अब देखने वाली बात होगी कि जांच में यह सामने आता है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है और अमेरिकी सरकार इसे रोकने के लिए आगे क्या कदम उठाती है.

यह साइबर हमला सिर्फ अमेरिका के लिए ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के उन देशों के लिए भी चेतावनी है जो डिजिटल कम्युनिकेशन पर निर्भर हैं. अगर सुरक्षा के इतने मजबूत इंतज़ामों के बावजूद अमेरिका के सरकारी चैट सिस्टम को हैक किया जा सकता है, तो बाकी देशों की तैयारी कितनी मजबूत है, इस पर भी सवाल खड़े होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो कितनी मिलेगी सजा? जान लें नियम
सुप्रीम कोर्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो कितनी मिलेगी सजा? जान लें नियम
Extension Board Overloading Risk: एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में न चलाएं ये 7 सामान, बढ़ जाता है ओवरलोडिंग का खतरा
एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में न चलाएं ये 7 सामान, बढ़ जाता है ओवरलोडिंग का खतरा
16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media पर पोस्ट? इस देश का बड़ा कदम
16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media पर पोस्ट? इस देश का बड़ा कदम
Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका
Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget