एक्सप्लोरर

70 साल के बुजुर्ग के गॉल ब्लैडर से निकले 8125 स्टोन, डॉक्टर्स भी हैरान, घंटों में हुई गिनती

Gurugram News: गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीनियर डायरेक्टर डॉ. अमित ने बताया कि 70 वर्षीय बुजुर्ग के चेकअप के बाद पता चला कि उनके गॉल ब्लैडर में स्टोन है.

Gurugram Gall Bladder Operation: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टिट्यूट में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के गॉलब्लैडर से 8,125 स्टोन निकालने का मामला सामने आया है. डॉक्टर ने इतने स्टोन पहली बार किसी एक मरीज के गोल ब्लैडर से निकाले हैं. डॉक्टर भी इतने स्टोन देखकर एक बार तो हैरान रह गए थे लेकिन मरीज की जान बचाने के लिए जैसे डॉक्टर भगवान के रूप में आए और गॉलब्लैडर से इतने स्टोन बाहर निकाल कर मरीज की जान बचा ली.

गॉल ब्लैडर में 8,125 स्टोन निकले

गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीनियर डायरेक्टर डॉ. अमित ने बताया कि 70 वर्षीय बुजुर्ग काफी दिनों से दर्द से परेशान चल रहे थे जिसके चेकअप के बाद पता चला कि उनके गॉल ब्लैडर में स्टोन है, इसी को निकालने के लिए डॉक्टरों ने टीम बनाई और बुजुर्ग का ऑपरेशन शुरू किया. काफी देर तक चले ऑपरेशन के बाद जब टीम ने गॉल ब्लैडर से निकले स्टोन को गिनना शुरू किया तो सभी हैरान रह गए. मरीज के गॉल ब्लैडर में 8,125 स्टोन निकले इनको गिनने में भी काफी समय लगा तब जाकर उनकी गिनती हो पाई.

बुजुर्ग मरीज के पेट में अक्सर रहता था दर्द
 
गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीनियर डायरेक्टर डॉ अमित ने बताया, ''बुजुर्ग मरीज के पेट में अक्सर दर्द रहता था जिसकी वजह से मरीज कुछ भी नहीं कर पता था. इसी को लेकर मरीज ने जब अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया तो काफी टेस्ट के बाद पता चला कि मरीज के गॉल ब्लैडर में स्टोन है. डॉक्टर की टीम ने मरीज के गॉल ब्लैडर से स्टोन को बाहर निकाल कर सफल ऑपरेशन किया. इसके बाद मरीज को 2 दिन अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया. बाद में उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है.''

ऑपरेशन के बाद मरीज अब स्वस्थ

गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीनियर डायरेक्टर डॉ अमित ने बताया, ''बुजुर्ग मरीज जब पहली बार डॉक्टर से इलाज करने के लिए आया तो उसने बताया कि वह दिन प्रतिदिन कमजोर होता जा रहा है. इसके अलावा उसके पीठ में भी दर्द रहता है और काम भी नहीं किया जाता, शरीर दुखता है. इसके बाद बुजुर्ग मरीज का टेस्ट करवाया गया तो पता चला कि उसके गॉल ब्लैडर में स्टोन है जिसका सफल ऑपरेशन फोटोस मेमोरियल रिसर्च इंस्टिट्यूट में किया गया है और आज मरीज पूरी तरीके से स्वस्थ है.

गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीनियर डायरेक्टर डॉ अमित ने ये भी बताया कि अभी फिलहाल एक बुजुर्ग का सफल ऑपरेशन किया गया है लेकिन इसके अलावा किसी को भी पाचन संबंधित कोई शिकायत हो, पेट में दर्द हो, कमर में दर्द हो, शरीर कमजोर होता जा रहा हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget