एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के दोस्त तुर्किए को भारत से इन चीजों की पड़ती है जरूरत, जानें दोनों देश एक-दूसरे से क्या-क्या सामान मंगाते हैं?

India-Turkey Trade Relationship: भारत और तुर्की के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत रहा है, लेकिन 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरे तुर्की के साथ भारत के संबंध में दरारें आने लगी हैं.

India-Turkey Trade Relationship: भारत और तुर्की के बीच अब तक मजबूत द्विपक्षीय व्यापार संबंध रहे हैं. हालांकि, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरे तुर्की के साथ भारत के व्यापार पर अब सवालिया निशान लग गया है. भले ही दोनों देशों के बीच व्यापार और कूटनीतिक स्तर पर अनिश्चितता का माहौल है, लेकिन बावजूद इसके तुर्की के साथ भारत का व्यापार महत्वपूर्ण बना हुआ है, जिसमें अप्रैल 2024 और फरवरी 2025 के बीच 5.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात और 2.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आयात शामिल है. 

ये दोनों ही देश एक-दूसरे से बड़े पैमाने पर तरह-तरह की चीजें एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट करते हैं. साल 2025 में अनुमानित 1.46 बिलियन लोगों की आबादी वाला देश भारत अब भी प्राकृतिक संसाधनों के मामले में उतना समृद्ध नहीं है इसलिए तेल और गैस जैसी चीजें इसे दूसरे देशों से आयात कराकर ही अपनी जरूरतें पूरी करनी होती है. अब आइए देखते हैं कि दोनों देश एक-दूसरे से क्या-क्या खरीदते हैं और क्या बेचते हैं. 

तुर्किए से क्या खरीदता है भारत

  • खनिज ईंधन, तेल, डिस्टिलेशन प्रोडक्ट्स 
  • इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक्स मशीनें, परमाणु रिएक्टर, बॉयलर
  • इनऑर्गेनिक केमिकल्स, कीमती मेटल कम्पाउंड्स, आइसोटोप
  • नमक, सल्फर, जिप्सम, चूना, सीमेंट, लोहा और इस्पात
  • एनिमल औरवेजिटेबल्स ऑयल, फैट
  • कई तरह की फल-सब्जियां

भारत से ये सारी चीजें खरीदता है तुर्किए

  • ऑर्गेनिक केमिकल्स
  • मशीनें, परमाणु रिएक्टर, बॉयलर
  • रेलवे व ट्राम को छोड़कर दूसरे वाहन 
  • खनिज ईंधन, तेल
  • इलेक्ट्रॉनिक मशीनें
  • रंगाई में उपयोग किए जाने वाले रंग

इससे पता चलता है कि भारत-तुर्किए के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत तो हैं, लेकिन तुर्की की एक गलती से अब इसमें दरारें आ रही हैं. अब आगे देखना है कि दोनों एक-दूसरे की उर्जा व औद्योगिक आवश्यकताओं को किस तरह से पूरा करते हैं. 

भारत के टॉप एक्सपोर्ट्स में ये भी हैं शामिल

  • अमेरिका- 71.51 बिलियन डॉलर
  • संयुक्त अरब अमीरात- 25.45 बिलियन डॉलर
  • चीन- 23.04 बिलियन डॉलर
  • बांग्लादेश- 14.09 बिलियन डॉलर
  • हांगकांग- 11.29 बिलियन डॉलर

ये भी पढ़ें:

चीन में जाकर इस फाइटर जेट को चलाना सीख रहे हैं पाकिस्तानी पायलट, अब भारत के खिलाफ क्या पक रही है दोनों में खिचड़ी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget