एक्सप्लोरर

क्या अमेरिका और जापान में बढ़ती बॉन्ड यील्ड किसी खतरे का है संकेत? भारत की क्या है स्थिति?

Global Economy: जापान और अमेरिका में बॉन्ड यील्ड का बढ़ना ग्लोबल इकोनॉमी में किसी खतरे का संकेत हो सकता है, लेकिन भारत की स्थिति ठीक बनी हुई है. भारत में बॉन्ड यील्ड 6.2 परसेंट है.

Global Economy: दुनियाभर के बॉन्ड मार्केट में उथल-पुथल मची हुई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को 40 साल के जापानी सरकारी बॉन्ड पर यील्ड नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई. जबकि अमेरिका में 30 साल के ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड 5 परसेंट के पार चली गई. एक्सपर्ट्स इसे पश्चिमी बॉन्ड मार्केट के लिए एक चेतावनी के रूप में देख रहे हैं. कैपिटलमाइंड के सीईओ दीपक शेनॉय ने 20 मई को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि दुनियाभर में डेब्ट मार्केट में कुछ भयंकर हो रहा (हालांकि भारत में स्थिति ठीक है) और यील्ड बढ़ रही है. इस समस्या की वजह जापान होगा. 

जापान में बढ़ते बॉन्ड यील्ड का अमेरिकी बॉन्ड पर असर

इंडियाबॉन्ड्स डॉट कॉम के को-फाउंडर विशाल गोयनका का अनुमान है कि दरअसल, जापान में बढ़ते बॉन्ड यील्ड का अमेरिकी बॉन्ड पर भी गहरा असर पड़ सकता है. चूंकि जापान 1.13 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी बॉन्ड के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है इसलिए जापानी यील्ड में बढ़ोतरी का असर अमेरिकी ट्रेजरी मार्केट में भी महसूस किया जाएगा.

द मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, ''डर इस बात का है कि जापानी निवेशक अब यूएसटी बेचकर जेजीबी खरीद सकते हैं. ऐसा साल 2000 के बाद से नहीं देखा गया.'' यहां बस इस बात का ध्यान रखें कि बॉन्ड की कीमत बढ़ने पर यील्ड घटती है और बॉन्ड की कीमत घटने पर यील्ड बढ़ जाती है.

भारत की स्थिति है मजबूत

इस दौरान भारत की स्थिति ठीक बनी हुई है. महंगाई काबू में है. विदेशी मुद्रा भंडार 691 अरब डॉलर है. ऐसे में ग्लोबल इकोनॉमी में आए किसी संकट का मुकाबला दूसरे उभरते बाजारों के मुकाबले भारत बेहतर तरीके से कर सकता है. हालांकि, गोयनका ने चेताया कि सरकारी बॉन्ड में आई तेजी के बढ़ते असर से भारत के भी अछूते रहने की संभावना नहीं है. 

बढ़ती बॉन्ड यील्ड की क्या है वजह?  

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने का असर मंगलवार को ही देखने को मिला. इस दौरान विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली हुई. इसके चलते भारतीय शेयर बाजार से 10,000 करोड़ रुपये का आउटफ्लो हुआ. जियोजित इन्वेस्टमेंट के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो बाजार में इसका असर पड़ने की संभावना है. उन्होंने इसके पीछे जिम्मेदार कई कारण भी बताए- अमेरिकी सॉवरेन डैब्ट की क्रेडिट रेटिंग में गिरावट, इसके परिणामस्वरूप अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, जापानी सरकारी बॉन्ड यील्ड में उछाल, भारत के कुछ हिस्सों में बढ़ते कोविड के मामले और ईरान पर इजरायल के हमले की संभावना वगैरह. 

ये भी पढ़ें:

जमीन पर धूल, चारों ओर सन्नाटा... दुबई में रातोंरात गायब हुई कंपनी, मोटा पैसा लगाने वाले निवेशक अब पीट रहे माथा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget