एक्सप्लोरर

यूपी में शिक्षा की नई पहल, अब दिव्यांग और सामान्य बच्चे एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ेंगे

Lucknow News: अब दिव्यांग और सामान्य बच्चे एक ही स्कूल में साथ पढ़ेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में समावेशी शिक्षा प्रणाली को तेजी से बढ़ावा दे रही है.

UP News: उत्तर प्रदेश में अब दिव्यांग और सामान्य बच्चे एक ही स्कूल में साथ पढ़ेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में समावेशी शिक्षा प्रणाली को तेजी से बढ़ावा दे रही है, जिसका मकसद है – हर बच्चे को बराबरी का अधिकार और सम्मान देना, चाहे वह शारीरिक रूप से अक्षम हो या सामान्य.

अब तक दिव्यांग बच्चों के लिए अलग स्कूल बनाए जाते थे. लेकिन इस नई पहल के तहत, सामान्य और दिव्यांग छात्र एक ही छत के नीचे, एक साथ पढ़ाई कर रहे हैं. सरकार ने औरेया, लखनऊ, कन्नौज, प्रयागराज, आजमगढ़, बलिया और महराजगंज में समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय शुरू किए हैं. इन स्कूलों में अब तक 325 बच्चों का नामांकन हो चुका है.

सामान्य बच्चों के साथ पढ़ाई  

यहां दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थिबाधित और सामान्य बच्चे एक साथ पढ़ाई कर रहे हैं. स्पेशल टीचर, ब्रेल किताबें, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, रैम्प, डिजिटल लर्निंग टूल्स और अन्य सहायक सुविधाएं इन स्कूलों को आधुनिक और दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाती हैं.

आत्मविश्वास बढ़ेगा

योगी सरकार का मानना है कि सिर्फ अलग स्कूल बनाने से दिव्यांगों का भला नहीं होगा. जब वे सामान्य बच्चों के साथ पढ़ेंगे, खेलेंगे और संवाद करेंगे, तभी उनमें आत्मविश्वास और समाज से जुड़ाव बढ़ेगा. इससे भेदभाव की दीवारें टूटेंगी और समाज में समानता और समावेशिता की भावना मजबूत होगी.

सम्मान और अवसर का जरिया

राज्य के पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह योजना दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, सम्मान और अवसर देने का जरिया है. सरकार का लक्ष्य है कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, चाहे वह किसी भी परिस्थिति में हो.

बढ़ेगी संख्या

इन स्कूलों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है. गाजियाबाद में नया स्कूल बनने की प्रक्रिया में है, जबकि मीरजापुर, एटा, प्रतापगढ़, वाराणसी और बुलन्दशहर में निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है.

यूपी ने की शुरुआत

पृष्ठभूमि में नजर डालें तो, देश में समावेशी शिक्षा की बात तो वर्षों से हो रही है, लेकिन जमीन पर ऐसे प्रयास कम ही नजर आए हैं. उत्तर प्रदेश में यह पहली बार है जब इस सोच को व्यवहार में लाया गया है. यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों से भी मेल खाती है, जिसमें सभी बच्चों को समान और समावेशी शिक्षा देने की बात कही गई है

बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य

योगी सरकार की यह योजना दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैफिक नियम तोड़ने में यूपी वाले अव्वल, सबसे ज्यादा कटे ई-चालान
ट्रैफिक नियम तोड़ने में यूपी वाले अव्वल, सबसे ज्यादा कटे ई-चालान
लखनऊ: एसए अपार्टमेंट सील, PWD और सेतु निगम को मिला रेट्रोफिटिंग का जिम्मा
लखनऊ: एसए अपार्टमेंट सील, PWD और सेतु निगम को मिला रेट्रोफिटिंग का जिम्मा
'जमीन पर कब्जा करने वाले दबंगों पर हो सख्त कार्रवाई', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'जमीन पर कब्जा करने वाले दबंगों पर हो सख्त कार्रवाई', जनता दर्शन में बोले CM योगी
यूपी में दोपहिया वाहन वालों के लिए बड़ी खबर, हेलमेट को लेकर योगी सरकार का नया आदेश
यूपी में दोपहिया वाहन वालों के लिए बड़ी खबर, हेलमेट को लेकर योगी सरकार का नया आदेश

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
Delhi SIR: 'हमें कचरे में ही फेंक दो...', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बेला स्टेट के नागरिक
'हमें कचरे में ही फेंक दो...', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बेला स्टेट के नागरिक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
Embed widget