एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के मंत्री के इस वादे की मायावती ने की तारीफ, जानें क्या बोलीं BSP सुप्रीमो

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने संविधान की प्रस्तावना से सोशलिज्म और सेक्युलरिज्म शब्द नहीं हटाने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र का बयान सराहनीय है.

केंद्र सरकार की तरफ से सदन में साफ कर दिया है कि वो संविधान की प्रस्तावना से सोशलिज्म और सेक्युलरिज्म नहीं हटा रही है जिस पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की प्रतिक्रिया आई हैं. उन्होंने इस बात का स्वागत किया है और कहा कि संविधान में इस तरह के अनुचित बदलाव गलत हैं, ये लोगों के लिए राहत की खबर है. 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा- देश के कानून मंत्री का कल संसद में दिया गया बयान कि संविधान की प्रस्तावना से ’सेक्युलरिज़्म’ (धर्मनिरपेक्षता) आदि शब्द हटाने सम्बंधी सरकार की ना कोई नीयत है और ना ही ऐसा कुछ विचाराधीन है, यह उचित एवं सराहनीय है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी प्रतिक्रिया
खासकर हमारी पार्टी बी.एस.पी. सहित देश व दुनिया भर में उन सभी लोगों के लिए राहत की ख़बर है व अच्छा आश्वासन है जो परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान में इस प्रकार के किसी भी अनुचित बदलाव या छेड़छाड़ के पूरी तरह विरुद्ध हैं तथा ऐसी उठने वाली गलत मांग को लेकर चिन्तित भी थे.

वैसे भी यह सर्वविदित है कि अपना भारत देश हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध व पारसी आदि विभिन्न धर्मों के मानने वाले लोगों का विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है तथा संविधान के ज़रिए विविधता में एकता की विशेषता इसकी बेमिसाल पहचान दुनिया भर में है. 

सभी धर्मों के मानने वाले लोगों को एक समान आदर-सम्मान देने व समतामूलक समाज व्यवस्था आदि की सोच को लेकर ही बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान रचा और जिसकी झलक संविधान में हर कदम पर मिलती है.

केन्द्र सरकार ने संविधान को लेकर ताज़ा विवाद के सम्बंध में संविधान की पवित्र मंशा के हिसाब से अपनी स्थिति स्पष्ट की है, यह अच्छी बात है तथा सरकार बिना किसी की परवाह व चिन्ता किये हुए अपने इस स्टैण्ड पर कायम रहेगी, ऐसी देश की चाहत व उम्मीद भी है. 

बता दें कि क़ानून मंत्री ने सदन में ये साफ कर दिया है कि संविधान की प्रस्तावना से सोशलिज्म और सेक्युलरिज्म शब्द नहीं हटाया जा रहा है, सरकार ऐसा कुछ नहीं कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 50 परिवार फंसे
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 50 परिवार फंसे
लखनऊ के आलमबाग में बुलडोजर का एक्शन जारी, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त
लखनऊ के आलमबाग में बुलडोजर का एक्शन जारी, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त
बागपत: 5 साल पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार, पैर पर लगी गोली
बागपत: 5 साल पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार, पैर पर लगी गोली
पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- 'दान देने के बाद...'
पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- 'दान देने के बाद...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
Embed widget