एक्सप्लोरर

लॉन्चिंग से पहले ही लीक हुई इस SUV की सारी डिटेल्स,1 अगस्त को मार्केट में करेगी एंट्री, जानें क्या है खास

VinFast VF7: अपकमिंग विनफास्ट VF7 कार की वैरिएंट्स लॉन्चिंग से पहले ही रिवील हो गई है. ये कार भारत में कई फेमस इलेक्ट्रिक SUVs को टक्कर देगी. आइए जानें इसका सीधा मुकाबला किन गाड़ियों से होने वाला है.

वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी VinFast अब भारतीय बाजार में कदम रखने जा रही है. कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV VinFast VF7 को भारत में 1 अगस्त 2025 को लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स, वैरिएंट्स और कलर ऑप्शन सामने आ चुके हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.

कितने वैरिएंट्स के साथ आएगी VinFast VF7?

  • VinFast अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV VF7 को भारतीय बाजार में तीन अलग-अलग वैरिएंट्स में लॉन्च करने जा रही है. इन वैरिएंट्स के नाम (Earth, Wind और Sky.) हैं. Earth वैरिएंट को खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो एक बजट-फ्रेंडली और वैल्यू-फॉर-मनी इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं. Wind वैरिएंट उन ग्राहकों के लिए आदर्श है जो मिड-रेंज परफॉर्मेंस और फीचर्स की उम्मीद रखते हैं. वहीं Sky वैरिएंट टॉप-लेवल स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा जिसमें प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे, जो लग्जरी अनुभव देंगे.

  • हालांकि कंपनी ने अभी तक इन वैरिएंट्स के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इन नामों और कैटेगरी से यह समझा जा सकता है कि VinFast ने हर वर्ग के ग्राहक को ध्यान में रखकर इन मॉडलों को डिजाइन किया है.

अट्रैक्टिव कलर्स में पेश होगी ये SUV

  • VinFast VF7 को बाजार में अधिक स्टाइलिश और विजुअली अट्रैक्टिव बनाने के लिए कंपनी ने इसमें 6 जबरदस्त कलर ऑप्शन शामिल किए हैं. ये रंग -Jet Black, Desat Silver, Infinity Blanc, White, Crimson Red, Zenith Grey और Urban Mint हैं . इन रंगों के साथ जब VF7 की V-शेप LED DRL लाइट्स और कूपे-जैसी डिजाइन जुड़ती है, तो यह SUV एक अलग ही प्रीमियम और बोल्ड लुक देती है. 

कैसा है VF7 का इंटीरियर?

  • VinFast VF7 का इंटीरियर ऐसा डिजाइन किया गया है जो तकनीक और लग्जरी दोनों का अनुभव देता है. इस SUV में 15-इंच का एक बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन दिया गया है. इसके साथ ही हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर को जरूरी जानकारी सामने की विंडशील्ड पर दिखाता है जिससे ध्यान सड़क पर बना रहता है. इसमें ड्राइव मोड सिलेक्शन के लिए फिजिकल बटन दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग मोड में गाड़ी चलाना और भी आसान हो जाता है. 

फीचर्स और सेफ्टी में भी नंबर वन है VinFast VF7

  • VinFast VF7 सिर्फ लुक्स या इंटीरियर तक सीमित नहीं है, बल्कि सेफ्टी और फीचर्स के मामले में भी यह SUV किसी से कम नहीं है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प दिया गया है जो केबिन को और भी खुला और हवादार बनाता है.

  • इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा भी मौजूद है, जिससे ड्राइविंग के दौरान चार्जिंग की टेंशन खत्म हो जाती है. इसमें 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है. सुरक्षा के लिहाज से इसमें 8 एयरबैग्स और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी शामिल है जो दुर्घटना से बचने में मदद करते हैं.

इन इलेक्ट्रिक SUVs से होगा VinFast VF7 का मुकाबला

  • VinFast VF7 भारतीय बाजार में कई मशहूर इलेक्ट्रिक SUVs को चुनौती देगी. इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV.e9, BYD Atto 3, Hyundai की आने वाली EV SUVs और Tata की नई इलेक्ट्रिक SUVs से हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Hero की इस बाइक की बढ़ी डिमांड, फुल टैंक में 750 KM देती है माइलेज, जानें कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Scrapping Process: स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget