एक्सप्लोरर

बिना केमिकल्स के हटाएं पिगमेंटेशन और स्किन के दाग, घर पर करें ये आसान स्किन केयर टिप्स

स्किन प्रॉब्लम में चेहरे पर काले धब्बे, अनइवन स्किन टोन या पिगमेंटेशन होना बहुत आम बात हो गई है. ये दाग-धब्बे कभी-कभी हमारा कॉन्फिडेंस भी कम कर देते हैं.

आज के समय में हमारी लाइफस्टाइल काफी बदल चुकी है. बिजी लाइफ, गलत खानपान और लगातार बढ़ते पॉल्यूशन की वजह से चेहरे की स्किन पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. स्किन प्रॉब्लम में चेहरे पर काले धब्बे, अनइवन स्किन टोन या पिगमेंटेशन होना बहुत आम बात हो गई है. ये दाग-धब्बे कभी-कभी हमारा कॉन्फिडेंस भी कम कर देते हैं. ऐसे में महंगी क्रीम या केमिकल प्रोडक्ट्स से इलाज करना काफी चल रहा है, लेकिन इनमें साइड इफेक्ट्स का खतरा होता है इसलिए बिना किसी नुकसान के कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप धीरे-धीरे पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि बिना केमिकल्स के  पिगमेंटेशन और स्किन के दाग कैसे हटाएं. 

पिगमेंटेशन और स्किन के दाग में अपनाएं ये आसान स्किन केयर टिप्स

1. मुलेठी और एलोवेरा का मास्क – मुलेठी  एक आयुर्वेदिक औषधि है जो स्किन को नेचुरली ब्राइट करती है, वहीं एलोवेरा जेल स्किन के काले निशान हल्के करता है. इसके लिए आप 1 चम्मच मुलेठी पाउडर और 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें फिर दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद  वॉश कर लें. इससे स्किन को व्हाइटनिंग मिलेगी और दाग-धब्बे हल्के होगे. 

2. अलसी का जेल - अलसी ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. यह स्किन के दाग-धब्बों को हल्का करती है और चेहरे को नेचुरल ग्लो देती है. अलसी का जेल स्किन में नेचुरल ब्राइट और ​ पिगमेंटेशन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस जेल को बनाने के लिए 2 चम्मच अलसी के बीज लें, 1.5 कप पानी में उबालें जब तक यह जेल जैसा न बन जाए फिर छानकर ठंडा करें और एक कांच की बोतल में रखें. हर रात सोने से पहले चेहरे पर हल्की लेयर लगाएं. 20 मिनट बाद धो लें या रात भर छोड़ सकते हैं. यह स्किन को सॉफ्ट बनाता है और दाग-धब्बे हल्के करता है.

3. आलू और नींबू का स्पॉट ट्रीटमेंट - आलू में एंजाइम होते हैं जो स्किन को साफ करते हैं, और नींबू में विटामिन C होता है जो पिगमेंटेशन हटाने में मदद करता है. आलू और नींबू की मदद से भी पिगमेंटेशन और स्किन के दाग हटा सकते हैं. इसके ​लिए 1 छोटा आलू कद्दूकस करें, उसका रस निकालें और उसमें नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं फिर चेहरे के दाग-धब्बों पर सिर्फ 10 मिनट के लिए लगाएं और ठंडे पानी से धो लें. इसे हफ्ते सिर्फ 2 बार करें. वहीं अगर स्किन सेंसिटिव है तो इस ट्रीटमेंट से बचें. वहीं नींबू और आलू दोनों ही स्किन को नेचुरली ब्लीच करते हैं और पिगमेंटेशन हटाते हैं

4. चंदन, हल्दी और शहद का मास्क - चंदन, हल्दी और शहद तीनों मिलाकर स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाते हैं. इसके अलावा ये तीनों चीजों से स्किन की टोन बराबर होती है और चेहरे को ठंडक मिलती है. इनका मास्क बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर,1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच कच्चा शहद और कुछ बूंदें गुलाब जल मिक्स करें और पेस्ट बनाएं. पेस्ट बनाकर चेहरे पर खासकर पिगमेंटेशन वाली जगह लगाएं. सूखने के बाद ठंडे पानी से वॉश कर लें. 

कुछ जरूरी बातें भी ध्यान रखें

1. कोई भी नुस्खा यूज करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

2. धूप में बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाएं.

3. हेल्दी डाइट लें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.

4. रात को सोने से पहले स्किन को साफ करना न भूलें.

5. हर टिप्स को 2-3 हफ्तों तक नियमित करें तभी फर्क दिखेगा.

यह भी पढ़े : खुद की केयर भी है जरूरी, सेल्फ-केयर डे पर जानें कैसे रखें अपनी सेहत का ध्यान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Independence Day 2026: तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
Independence Day Outfits: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
Independence Day skin care: 15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget