एक्सप्लोरर

चंद्रशेखर आजाद ने स्कूलों की जर्जर हालत पर जताई चिंता, राजस्थान हादसे का किया जिक्र

UP News: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत में चिंता जताते जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया.

उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने स्कूलों की जर्जर हालत को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्कूल की छत गिरने की घटना का जिक्र करते हुए स्कूलों के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप लगाया और कहा कि ये हादसा नहीं हत्या है. 

नगीना सांसद ने एक्स पर लिखा- 'राजस्थान के झालावाड़ ज़िले के मनोहर थाना क्षेत्र स्थित मनपसंद गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पीपलोदी का भवन ढह जाने से 5 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। 11 बच्चे गंभीर हालत में ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

स्कूल की जर्जर हालत पर जताई चिंता

वहीं, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट ब्लॉक के पोखरा गगनकी गांव में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल और गेट गिरने से 10 वर्षीय छात्रा की जान चली गई. इससे पहले, 4 फरवरी 2025 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ज़िले के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर, पिसावा में गेट गिरने से एक मासूम छात्र की दबकर मौत हो गई थी.

निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल

जर्जर इमारतें, घटिया निर्माण सामग्री और भ्रष्ट ठेकेदारी व्यवस्था ने सरकारी स्कूलों को कब्रगाह में तब्दील कर दिया है. ये हादसे नहीं, हत्याएं हैं. यह सरकारी लापरवाही, भ्रष्ट इंजीनियरिंग और नेताओं की उदासीनता का नतीजा है, जिसने इन मासूमों की जान ले ली. 

मैंने पहले भी कई बार विद्यालयों की जर्जर स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की थी. 3 फरवरी 2025 को लोकसभा में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए भी मैंने इस विषय को उठाया था लेकिन, सरकारों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

अगर सरकार अब भी चुप रही, तो यह साफ हो जाएगा कि उसे न बच्चों की जान की परवाह है, न शिक्षा की. जनता को समझना होगा कि अगर आज किसी और का बच्चा मरा है, तो कल यह किसी और के घर का चिराग बुझ सकता है. यह लापरवाह, भ्रष्ट और असंवेदनशील सिस्टम एक-एक कर मासूमों की बलि लेता रहेगा.

सभी राज्य सरकारों से की ये मांग

मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ हैं. प्रकृति उन्हें इस दुख के पहाड़ को उम्र भर उठाने की शक्ति प्रदान करे.' नगीना सांसद ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकारों से मांग की - 
1. इन दोनों घटनाओं की एफआईआर दर्ज की जाए. हत्या और आपराधिक लापरवाही की धाराओं में.
2. संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों, ठेकेदारों और विद्यालय प्रशासन को तत्काल निलंबित कर गिरफ़्तार किया जाए.
3. पीड़ित परिवारों को कम से कम 50 रूपए लाख का मुआवज़ा तथा घायलों को नि:शुल्क और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए.
4. राष्ट्रीय स्तर पर सभी सरकारी विद्यालय भवनों का आपात निरीक्षण अभियान चलाया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget