एक्सप्लोरर

'शादी करने से बच्चा पैदा होता है, घर पर सोने से नहीं', पीएम मोदी को लेकर ये क्या बोल गए मल्लिकार्जुन खरगे

PM Modi Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पिछड़े वर्ग को आरक्षण नहीं देना चाहते हैं. खरगे ने इसके साथ एक विवादित बयान भी दिया है.

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान अभी तक काफी हंगामा हो चुका है. शुक्रवार (25 जुलाई) को भी विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि संविधान में 50 प्रतिशत रिजर्वेशन कैप है. पीएम मोदी ने अपने लोगों के लिए 10 प्रतिशत जोड़ लिया है. अब संविधान में कुल 60 प्रतिशत आरक्षण हो गया है. खरगे ने इस दौरान एक ऐसा बयान भी दिया, जिसको लेकर विवाद हो सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक खरगे ने कहा, ''पीएम मोदी झूठों के सरदार हैं. थोड़ी सीटें हमारी और आती तो हम सत्ता में होते और बीजेपी का तख्तापलट हो जाता. मोदी जी कहते हैं कि मुझे भगवान ने पैदा किया है. शादी करने से बच्चा होता है, घर पर सोने से बच्चा पैदा नहीं होता है. आरएसएस और बीजेपी वाले विष हैं. चाटो मत एक बार चाटोगे खत्म हो जाओगो.''

'पिछड़ों की बात करते हैं राहुल गांधी' - खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, ''मोदी झूठे हैं, देश को गुमराह कर रहे हैं. झूठ बोलने वाला पीएम देश और समाज का भलाई नहीं कर सकता है. अपर कास्ट का होते हुए भी राहुल गांधी पिछड़ों, दलितों की बात करते हैं. इनका सबको साथ देना चाहिए. हर गांव में 2 से 3 प्रतिशत अपर कास्ट के लोग होते हैं. तेलंगान के सर्व में गांव में कहीं 5 प्रतिशत, कहीं 10 प्रतिशत अपरकास्ट निकले हैं. ये देश पर हुकुमत करते हैं.''

संसद में SIR को लेकर हंगामा

बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष ने संसद में काफी हंगामा किया है. संसद के मॉनसून सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार (25 जुलाई) को खरगे ने SIR लिखा हुआ एक पोस्टर फाड़ दिया और उसे कचरे में भी डाल दिया. खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका वीडियो भी शेयर किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget