एक्सप्लोरर

DRDO ने ड्रोन से दागे जाने वाली मिसाइल ULPGM-V3 का सफल परीक्षण किया, जानें क्या है इसकी खासियत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसे भारत की रक्षा क्षमताओं में बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल में परीक्षण किया गया है.

भारत ने रक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को एक ऐसी मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया, जिसे ड्रोन में लगाकर दुश्मन के ठिकानों पर लॉन्च किया जा सकता है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और बताया कि यह भारत के लिए रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि है.

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में नेशनल ओपन रेंज (NOAR) में मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है. राजनाथ सिंह ने पोस्ट में लिखा, 'भारत की रक्षा क्षमताओं को एक बड़ी मजबूती देते हुए, डीआरडीओ ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित नेशनल ओपन एरिया रेंज (NOAR) में मानवरहित यान से दागे जाने वाली सटीक मारक क्षमता वाली मिसाइल (ULPGM)-V3 का सफल परीक्षण किया.'

ULPGM-V3 एक एक्सटेंडेड-रेंज वेरिएंट है, जिसे ULM-ER भी कहा जाता है. बेंगलुरु में 10-14 फरवरी को हुए एयरो इंडिया 2025 में भी इसको प्रदर्शित किया गया था. अडानी और भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) ने ULPGM V3 का निर्माण किया है जबकि डीआरडीओ के पास इसको विकसित करने और परीक्षण की जिम्मेदारी है. ULPGM के तीन वेरिएंट हैं, ULPGM V1, ULPGM V2 और ULPGM V3. इन तीनों में मुख्यरूप से इनकी परफॉर्मेंस और रेंज का अंतर है.

आइए जानते हैं इसकी खासियतों के बारे में-

  • डीआरडीओ की वेबसाइट पर जेन्स न्यूज के हवाले से बताया गया कि यह एक एयर-टू-सरफेस यानी हवा से जमीन में मार करने वाली मिसाइल है, जिसे रात और दिन दोनों ही ऑपरेशंस में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें लगा इमेजिन इंफ्रारेड सीकर इसे दिन और रात के ऑपरेशन के लिए सक्षम बनाता है और इसमें निष्क्रिय होमिंग की सुविधा भी है.
  • इस फायर-एंड-फॉरगेट मिसाइल का वजन 12.5 किलोग्राम है, जिसे एक छोटी डुअलथ्रस्ट प्रोपल्शन यूनिट संचालित करती है. दिन में इसकी रेंज 4 किलोमीटर तक है और रात के समय में यह 2.5 किलोमीटर की रेंज में मार करने में सफल है.

  • इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि विभिन्न वॉरहेड्स और गोला-बारूद का इस्तेमाल किया जा सके और इस सबके साथ ये मूविंग टारगेट्स यानी गतिशील लक्ष्यों पर भी हमला करने में सक्षम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन
हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
राहुल गांधी के प्रदर्शन में थाने की दीवार पर ग्रैफिटी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी; फिर मिली जमानत
राहुल गांधी के प्रदर्शन में थाने की दीवार पर ग्रैफिटी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी; फिर मिली जमानत
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget