एक्सप्लोरर

दिल्ली के इन 2 झुग्गियों पर चलने वाला है बुलडोजर, AAP नेता आतिशी का बड़ा दावा, नोटिस भी दिखाया

AAP की नेता आतिशी ने दिल्ली की बीजेपी सरकार को बुलडोजर एक्शन को लेकर आंदोलन की चेतावनी है. उन्होंने कहा है कि आप गरीबों की लड़ाई लड़ रही है. झुग्गियों को बचाने को लिए सड़क, संसद में आवाज उठाएंगे.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुलडोजर एक्शन पर आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी पर निशाना साधा है. पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी सरकार दो और झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने जा रही है. उन्होंने दिल्ली में शुक्रवार (25 जुलाई) को कहा कि शालीमार बाग और रोहतास नगर में बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है. लोगों को नोटिस मिले हैं.

आतिशी ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के समय में वादा किया कि दिल्ली में रहने वाले हर झुग्गी वाले को मकान मिलेगा. पूरी दिल्ली में गरीब को कार्ड दिए गए, जहां झुग्गी वहीं मकान. पीएम मोदी ने खुद वादा किया कि जब तक मकान नहीं मिलेगा, एक भी झुग्गी नहीं तोड़ा जाएगा.''

उन्होंने कहा, ''बीजेपी की जब से चार इंजन की सरकार बनी है, एक के बाद एक दिल्ली के गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. बीजेपी की सच्चाई सामने आ गई. दरअसल, वो कह रहे थे कि जहां झुग्गी है, उसको मैदान बना देंगे.''

नोटिस का आतिशी ने किया जिक्र

उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ समय में मद्रासी कैंप, भूमिहीन कैंप, वजीरपुर, जेलरवाला बाग, गोकुलपुर, मादीपुर में बुलडोजर चला. अब दो और झुग्गियों शालीमार बाग और रोहतास नगर में बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है.''

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नोटिस दिखाते हुए कहा, ''सीएम रेखा गुप्ता के शालीमार बाग में इंदिरा कैंप में नोटिस लगाया गया है. 15 दिन के अंदर इस झुग्गी पर बुलडोजर चला दिया जाएगा. सीएम बार-बार कहती हैं कि एक भी बुलडोजर नहीं चलेगा.  1990 में ये झुग्गी दी गई. कार्ड दिए गए, टोकन दिए गए. 35 साल से लोग, ये गरीब यहां रह रहे. अब ये सरकार बुलडोजर चलाने जा रही है.'' 

आतिशी ने दी आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने कहा, ''इसी तरह जीटी रोड शहादरा में लाल बाग की झुग्गी पर नोटिस लगाया गया है. 31 जुलाई को इस झुग्गी पर बुलडोजर चलाया जाएगा. लोगों के पास 1990 के अलॉटमेंट कार्ड्स हैं.  आज तक किसी सरकार ने बुलडोजर नहीं चलाया. लेकिन जब से चार इंजन की सरकार आई है, बुलडोजर चलाया जा रहा है.'' 

पूर्व सीएम आतिशी ने कहा, ''बीजेपी से कहना चाहती हूं कि गरीबों की ताकत को कम नहीं समझिए. उनकी मेहनत से दिल्ली चलती है. ये लोग बस, गाड़ी चलाते हैं. घरों में काम करते हैं. यही लोग जो दिल्ली को चलाते हैं, ये लोग ही दिल्ली को रोकने का काम करेंगे. लोग सड़कों पर उतरेंगे. आप गरीबों की लड़ाई लड़ रही है. इन झुग्गियों को बचाने को लिए सड़क, संसद में आवाज उठाएंगे.''

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget