एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: बैचलर्स को किराए पर फ्लैट देने पर विवाद, BJP नेता और बेटे से गार्ड ने की मारपीट

Noida News: यह घटना सूरजपुर स्थित मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी में हुई, जब बीजेपी नेत्री बीना भाटी अपने बेटे शिवम के साथ सोसाइटी के अपने फ्लैट पर आई थीं तो गार्ड ने बैचलर्स को अंदर जाने से रोका.

ग्रेटर नोएडा की मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी में फ्लैट को बैचलर्स को किराए पर देने को लेकर भाजपा नेत्री बीना भाटी और उनके बेटे शिवम के साथ सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है. इस झगड़े में महिला नेत्री को भी चोटें आई हैं. पीड़िता की तहरीर के आधार पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार को सूरजपुर स्थित मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी में हुई, जब भाजपा नेत्री बीना भाटी अपने बेटे शिवम के साथ सोसाइटी के अपने फ्लैट पर आई थी. वे वहां अपने फ्लैट में बैचलर किराएदार को शिफ्ट कराना चाह रही थी, जबकि सोसाइटी के नियमों के मुताबिक, बैचलर्स को किराए पर फ्लैट देना प्रतिबंधित है. गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने नियमों का हवाला देते हुए बैचलर्स को अंदर जाने से रोका, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया.

गार्ड ने की मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के दौरान गार्ड ने कथित रूप से शिवम के साथ मारपीट की और डंडे से हमला कर दिया. जब भाजपा नेत्री बीना भाटी बीच-बचाव के लिए आगे आईं, तो गार्ड ने उन पर भी डंडे से हमला किया, जिसमे उन्हें भी चोटें आई है.

नियमों पर उठ रहे सवाल

यह घटना हाउसिंग सोसाइटी नियमों और व्यक्तिगत संपत्ति अधिकारों के टकराव को भी उजागर करती है. कई सोसाइटियों में बैचलर्स को किराए पर फ्लैट देने पर रोक है, जबकि कानूनी रूप से किसी भी व्यक्ति को अपनी संपत्ति किराए पर देने का अधिकार होता है. ऐसे में इस तरह की घटनाएं न केवल कानूनी विवाद को जन्म देती हैं, बल्कि सामाजिक तनाव भी उत्पन्न करती हैं.

इस विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सोसाइटी द्वारा बनाए गए नियम, व्यक्तिगत संपत्ति अधिकारों से ऊपर हैं. इसके साथ ही, कानून व्यवस्था और सोसाइटी प्रबंधन के बीच तालमेल की कमी को लेकर भी बहस तेज हो गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि न्यायोचित कार्रवाई जल्द होगी.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच जारी है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget