एक्सप्लोरर

विक्रम राठौर भारतीय टीम के बैटिंग कोच बनने के लिए पूरी तरह से तैयार, भरत अरुण और आर. श्रीधर को किया गया रिटेन

बल्लेबाजी कोच पद के लिए राठौर के अलावा मार्क रामप्रकाश भी शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं. एम.एस.के. प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय सीनियर चयन समिति में प्रसाद के अलावा, शरणदीप सिंह, गगन खोडा और जतिन परांजपे शामिल थे जबकि देवांग गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये इसमें हिस्सा लिया.

विक्राम राठौर भारतीय टीम के नए बैटिंग कोच बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ऑल इंडिया सेलेक्शन कमेटी ने उम्मीदवारों को गुरूवार को मुंबई में शॉर्टलिस्ट किया. 5 सदस्यों की कमेटी ने विक्रम राठौर को संजय बांगर की जगह बैटिंग कोच चुना वहीं भरत अरुण और आर. श्रीधर को एक बार फिर से रिटेन किया गया है. 50 साल के राठौर ने भारत के लिए 6 टेस्ट मैच और 1996 में 7 वनडे खेले हैं. हालांकि उन्हें पंजाब की तरफ से खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में ज्यादा फायदा नहीं मिला. साल 2016 तक वो संदीप पाटिल के चेयरमैनशिप में सीनियर नेशनल सेलेक्टर के भीतर थे. बल्लेबाजी कोच पद के लिए राठौर के अलावा मार्क रामप्रकाश भी शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं, लेकिन राठौर पहली पसंद माने जा रहे हैं. सीसीआई के नए संविधान के मुताबिक, मुख्य कोच को चुनने की जिम्मेदारी क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की है जबकि सपोर्ट स्टाफ को चुनने का जिम्मा चयन समिति पर है. सीएसी ने रवि शास्त्री को मुख्य कोच के पद पर बनाए रखने का फैसला किया है. यन समिति ने अपने बीसीसीआई मुख्यालय में टीम का सपोर्ट स्टाफ चुनने के लिए उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया. एम.एस.के. प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय सीनियर चयन समिति में प्रसाद के अलावा, शरणदीप सिंह, गगन खोडा और जतिन परांजपे शामिल थे जबकि देवांग गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये इसमें हिस्सा लिया. समिति ने बल्लेबाजी कोच पद के लिए 14 उम्मीदवारों, गेंदबाजी कोच के लिए 12, फील्डिंग कोच के लिए नौ, फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए 16, स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच पद के लिए 12 और एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर पद के लिए 24 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया. चार दिवसीय यह साक्षात्कार सोमवार को शुरू हुआ और यह गुरुवार तक चला. चयन समिति ने गेंदबाजी कोच के लिए अरुण के अलावा पारस म्हाम्ब्रे और वेंकटेश प्रसाद को शॉर्ट लिस्ट किया है, लेकिन माना जा रहा है कि अरुण अपने पद पर बने रहेंगे. इसके अलावा फील्डिंग कोच के लिए श्रीधर के अलावा अभय शर्मा और टी. दिलीप के नामों की शॉर्ट लिस्ट किया गया है लेकिन यहां भी श्रीधर के अपने पद पर बने रहने की उम्मीद है. अरुण का गेंदबाजी कोच बने रहना पहले से ही तय था. वहीं फील्डिंग कोच आर. श्रीधर के भी टीम के साथ बने रहने की संभावनाएं थी. पूर्व बल्लेबाज प्रवीण आमरे ने भी बल्लेबाजी कोच के लिए आवेदन दिया था, लेकिन राठौर चयनकर्ताओं की पहली पसंद माने जा रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget