एक्सप्लोरर

इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, स्नातक पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Indian Bank Apprentice Recruitment 2025: इंडियन बैंक ने 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. स्नातक पास युवा 7 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है. इंडियन बैंक ने देशभर में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती में वे सभी युवा आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) किया हो. साथ ही, उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2025 तक कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

देशभर के लिए निकली हैं वैकेंसी

इंडियन बैंक की यह भर्ती अखिल भारतीय स्तर पर की जा रही है. इसमें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना समेत लगभग सभी राज्यों को शामिल किया गया है.

कुछ प्रमुख राज्यों में पदों की संख्या

  • उत्तर प्रदेश: 277 पद
  • तमिलनाडु: 277 पद
  • पश्चिम बंगाल: 152 पद
  • आंध्र प्रदेश: 82 पद
  • बिहार: 76 पद
  • महाराष्ट्र: 68 पद
  • राजस्थान: 37 पद
  • दिल्ली: 38 पद
  • कर्नाटक: 42 पद
  • ओडिशा: 50 पद

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सरकारी स्कूल के इन टीचर्स के लिए गुड न्यूज, रेखा गुप्ता की सरकार ने इतनी बढ़ा दी सैलरी

आवेदन शुल्क कितना है?

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के लिए आवेदन निःशुल्क है.

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही इंडियन बैंक की वेबसाइट पर साझा की जाएगी.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in या ibpsonline.ibps.in/ibajun25 पर जाएं.
  • ‘New Registration’ पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें.
  • अब आवेदन फॉर्म भरें, अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • अगर शुल्क लागू हो, तो ऑनलाइन भुगतान करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सेव रख लें.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
Independence Day Speech: स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण
स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget