एक्सप्लोरर

गोरखपुर विश्वविद्यालय के एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट जारी, टॉपर लिस्ट में लड़कियों का दबदबा

छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल www.dduguadmission.in पर जाकर ‘रिजल्ट’ बटन पर क्लिक करें. वहां अपना फॉर्म नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने मंगलवार (22 जुलाई) शाम ग्रैजुएशन और पोस्ट-ग्रैजुएशन एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट और आंसर की जारी कर दी. इस बार ज्यादातर कोर्सेज में लड़कियों ने टॉप किया है. ऑनलाइन काउंसलिंग 24 जुलाई से शुरू होगी, जबकि एमएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार (24 जुलाई) को आएगा. यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे ऑनलाइन काउंसलिंग में भी उत्साह से हिस्सा लेंगे. इस बार बीए में भी ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए दाखिला होगा, जैसा पिछले साल हुआ था.

कैसे देखें रिजल्ट?

छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल www.dduguadmission.in पर जाकर ‘रिजल्ट’ बटन पर क्लिक करें. वहां अपना फॉर्म नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

कब हुई थीं परीक्षाएं?

एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि नए एकैडमिक सेशन के लिए ग्रैजुएशन और पोस्ट-ग्रैजुएशन के एंट्रेंस एग्जाम 4 से 20 जुलाई तक आयोजित किए गए. कुल 72 कोर्सेज के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिनमें से 44 कोर्सेज के लिए एग्जाम हुए. इनमें 25 पोस्ट ग्रैजुएशन और 16 ग्रैजुएशन कोर्स थे. 27 कोर्सेज में सीटों से कम आवेदन आए, इसलिए 18 जुलाई से उनमें सीधे एडमिशन शुरू हो चुके हैं.

लड़कियों का जलवा  

ज्यादातर कोर्सेज में लड़कियों ने बाजी मारी है. 18 ग्रैजुएशन कोर्सेज में से 13 में टॉपर लड़कियां रहीं और 26 पोस्ट ग्रैजुएशन कोर्सेज में से 22 में लड़कियों ने टॉप किया. यह पूर्वांचल में पढ़ाई के प्रति लड़कियों की जागरूकता को दर्शाता है.

कब से शुरू होगी काउंसलिंग?

ऑनलाइन काउंसलिंग 24 जुलाई से शुरू होगी. सभी स्टूडेंट्स 24, 25 और 26 जुलाई तक चॉइस लॉक कर सकते हैं. इसके बाद काउंसलिंग के नतीजे जारी होंगे. काउंसलिंग से जुड़ी सारी जानकारी एडमिशन पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध है.

कौन बने टॉपर?

  • बीए ऑनर्स: सोनाली गुप्ता  
  • बीएजेएमसी ऑनर्स: खुशी  
  • बीएससी कृषि: सर्वेश मिश्रा  
  • बीएससी बायो: विश्व दीपक उपाध्याय  
  • बीएससी मैथ: शान्वी चौधरी  
  • बीएससी एमएलटी: आयुषी गुप्ता  
  • बीटेक: प्रतिष्ठा गुप्ता  
  • बीए एलएलबी: प्रखर त्रिपाठी  
  • बीबीए: तस्मिया नूर  
  • बीसीए (मशीन लर्निंग एंड डाटा साइंस): अयान खान  
  • बीकॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस): सर्विका सिंह  
  • बीकॉम ऑनर्स: विभा सिंह  
  • बी फार्मा: अर्चना सिंह  
  • डी फार्मा: नितिन गुप्ता  
  • एलएलबी: नेमा यादव  
  • बीसीए: तस्या मौर्य  
  • बीपीटी: आकांक्षा जायसवाल  

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा, 'इस बार समर्थ पोर्टल के जरिए आवेदन के बाद हमने सबसे पहले प्रवेश परीक्षा शुरू की और अब सबसे पहले नतीजे भी जारी किए. यह यूनिवर्सिटी की बेहतर कार्यशैली को दिखाता है. लड़कियों का ज्यादातर कोर्सेज में टॉप करना पूर्वांचल में शिक्षा के बदलते माहौल का सुखद संकेत है. हम नए छात्र-छात्राओं का स्वागत करने और उन्हें बेहतर माहौल देने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग के बाद चपरासी की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव, जानें कितनी मिलेगी तनख्वाह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget