एक्सप्लोरर

प्रोटोकॉल तोड़कर अचानक पहुंचे राष्ट्रपति भवन, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से पहले क्या-क्या हुआ

Jagdeep Dhankhar resignation: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के महज 25 मिनट बाद इस्तीफे की घोषणा कर दी. वे रात करीब 9 बजे मिलने पहुंचे थे.

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार (21 जुलाई) को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने की बात कही. धनखड़ इस्तीफा देने के लिए अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंच गए थे. उन्होंने इसको लेकर पहले से किसी को सूचना नहीं दी थी. धनखड़ के अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद खलबली मच गई. उनके इस्तीफे से पहले बहुत कुछ हुआ, जो कि सब के सामने आ चुका है, लेकिन उनका प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति से मिलने पहुंचना चौंकाने वाला रहा.

दरअसल राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए पहले से अपॉइंटमेंट लेना होता है. मुलाकात से पहले आधिकारिक तौर पर सूचना देनी होती है, लेकिन धनखड़ ने ऐसा नहीं किया. वे करीब रात 9 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचे. धनखड़ को देखकर राष्ट्रपति भवन का स्टाफ भी चौंक गया. उन्हें लगा कि वे अचानक बिना सूचना के क्यों आए हैं. आमतौर पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की मुलाकात का समय पहले से ही तय होता है और इसकी जानकारी स्टाफ को भी होती है.

प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे धनखड़

धनखड़ प्रोटोकॉल तोड़कर अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के दौरान संविधान के मुताबिक इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद करीब रात 9.25 बजे जनता को बता दिया गया कि उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा दे दिया है.

धनखड़ को लेकर चिदंबरम का बड़ा दावा

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने धनखड़ को लेकर बड़ा दिया किया. 'इंडिया टुडे' की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि धनखड़ ने अपनी सीमा को पार कर लिया था. सरकार का उन पर से भरोसा उठ गया था. चिदंबरम ने कहा कि इसी वजह से धनखड़ को इस्तीफा देना.

उपराष्ट्रपति एन्क्लेव को छोड़ेंगे धनखड़

धनखड़ पिछले साल अप्रैल में संसद भवन परिसर के पास चर्च रोड पर उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में शिप्ट हो गए थे. उपराष्ट्रपति के आवास और कार्यालय वाले एन्क्लेव का निर्माण सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत किया गया था. धनखड़ को लगभग 15 महीने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रहने के बाद उसे छोड़ना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget