एक्सप्लोरर

डेडलाइन पर डेडलाइन...एक बार फिर दिल्ली सरकार ने बढ़ाई EV पॉलिसी की तारीख

Delhi EV Policy: दिल्ली सरकार ने 15 जुलाई को ईवी पॉलिसी को चार महीने के लिए बढ़ा दिया था. इस नीति की समय सीमा 15 नवंबर हो गई थी. अब दोबारा इस तारीख को बढ़ा दिया गया है.

दिल्ली सरकार ने मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहन नीति (EV Policy) को 31 मार्च 2026 तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. यह फैसला दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया. ग्रीन दिल्ली के उद्देश्य को हासिल करने के लिए सरकार ने अगले साल 31 मार्च तक इस नीति को बढ़ा दिया है. ऐसे में दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर पंकज सिंह ने कहा कि नई पॉलिसी के मसौदे पर लोगों से सुझाव लिए जाएंगे, जिसमें समय लगने की संभावना है.

  • मौजूदा ईवी नीति को आम आदमी पार्टी ने 2020 में अपने शासन के दौरान पेश किया गया था, जिसकी अवधि अगस्त, 2023 में समाप्त हो गई. तब से इस नीति को को कई बार बढ़ाया जा चुका है.
  • दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार इस नीति को जरूरी कदम मान रही है, ताकि आने वाले समय में एक साफ-सुथरी और टिकाऊ परिवहन नीति बनाई जा सके.
  • पंकज सिंह के मुताबिक, ईवी नीति का समय बढ़ाने के पीछे की वजह यही है कि निजी कंपनियों, लोगों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, पर्यावरण से जुड़े संगठनों जैसे तमाम जरूरी पक्षों के साथ विचार-विमर्श किया जा सके. 

इससे पहले भी बढ़ाई गई थी डेडलाइन

  • HT की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते 15 जुलाई को ईवी पॉलिसी को चार महीने के लिए बढ़ा दिया था. इस नीति की समय सीमा 15 नवंबर हो गई थी.
  • इस दौरान मामले से जुड़े अधिकारियों ने पिछले हफ्ते बताया था कि नई पॉलिसी का ड्राफ्ट अभी भी समीक्षाधीन है, जिसको मंजूरी मिलना बाकी है.
  • अब दिल्ली सरकार ने एक बार फिर ईवी पॉलिसी की डेडलाइन को बढ़ाते हुए 31 मार्च, 2026 कर दिया है. 
  • पंकज सिंह का कहना है कि इस विस्तारित अवधि के दौरान, पॉलिसी के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी. 

यह भी पढ़ें:-

Hero HF Deluxe Pro के लॉन्‍च के साथ 100cc बाइक सेगमेंट में बढ़ी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda Alpha: होंडा की नई EV मचाएगी तहलका, Sierra और BE6 की बढ़ेगी टेंशन
Honda की नई EV मचाएगी तहलका, Sierra और BE6 की बढ़ेगी टेंशन
Mercedes-Benz Electric GLC: Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का धमाका, एक चार्ज में चलेगी 711km
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का धमाका, एक चार्ज में चलेगी 711km
GRAP Rules Delhi: दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी, यूएस में मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी, यूएस में मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग
IND vs NZ ODI Head to Head: भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
JDU-LJP (R) की UP में नो एंट्री! चिराग, नीतीश की उम्मीदों को झटका देंगे BJP के सहयोगी
JDU-LJP (R) की UP में नो एंट्री! चिराग, नीतीश की उम्मीदों को झटका देंगे BJP के सहयोगी
Embed widget