एक्सप्लोरर

अचानक धीमी हो जाती है इंटरनेट स्पीड! ऐसे तुरंत कर सकते हैं चेक जानें पूरा प्रोसेस

Internet Speed: अक्सर ऐसा होता है कि जब आप कोई फिल्म स्ट्रीम कर रहे होते हैं, ज़ूम कॉल जॉइन करने की कोशिश कर रहे होते हैं या फिर कोई वेबसाइट खोलना चाहते हैं तभी इंटरनेट की स्पीड अचानक धीमी हो जाती है.

Internet Speed: अक्सर ऐसा होता है कि जब आप कोई फिल्म स्ट्रीम कर रहे होते हैं, ज़ूम कॉल जॉइन करने की कोशिश कर रहे होते हैं या फिर कोई वेबसाइट खोलना चाहते हैं तभी इंटरनेट की स्पीड अचानक धीमी पड़ जाती है. ऐसे में बिना किसी को दोष देने या गुस्से में सर्विस प्रोवाइडर को कॉल करने से पहले सबसे अच्छा उपाय होता है एक बार इंटरनेट स्पीड टेस्ट कर लेना. ये प्रोसेस बहुत ही आसान है और सिर्फ कुछ सेकेंड में आपको ये बता देता है कि दिक्कत आपके नेटवर्क में है या किसी और वजह से स्पीड धीमी है. आइए जानते हैं इसे कैसे करना है और इन नंबरों का असली मतलब क्या होता है.

इंटरनेट स्पीड जानना क्यों ज़रूरी है?

जब तक नेट स्मूद चलता रहता है हममें से ज़्यादातर लोग इसकी स्पीड के बारे में नहीं सोचते. लेकिन जब बफरिंग शुरू हो जाती है तब एहसास होता है कि कहीं कुछ गड़बड़ है. ऐसे में स्पीड टेस्ट करके ये जाना जा सकता है कि आप अपने प्लान के मुताबिक इंटरनेट पा रहे हैं या नहीं. कई बार परेशानी आपके इंटरनेट में नहीं बल्कि आपके वाई-फाई, राउटर या डिवाइस में भी हो सकती है.

स्पीड चेक कैसे करें?

इसे चेक करना बेहद आसान है. बस नीचे दिए गए किसी भी वेबसाइट पर जाएं.

  • Speedtest.net
  • Fast.com (Netflix का टूल है, जल्दी लोड होता है)
  • या फिर गूगल पर बस टाइप करें “speed test” और जो पहला रिज़ल्ट आए उस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद "Go" या "Start" बटन दबाएं और 10–15 सेकेंड तक इंतज़ार करें. आपको तीन अहम आंकड़े दिखाई देंगे.

कौन से नंबर सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं?

Download Speed (Mbps), यह बताता है कि आपके डिवाइस तक डेटा कितनी तेजी से पहुंच रहा है. फिल्में स्ट्रीम करने, वेबसाइट खोलने या फाइल डाउनलोड करने के लिए ये सबसे ज़रूरी है.

Upload Speed (Mbps) – यह दर्शाता है कि आपके डिवाइस से डेटा कितनी तेजी से बाहर जा रहा है. वीडियो कॉल, ऑनलाइन गेमिंग या क्लाउड स्टोरेज के लिए इसकी अहमियत होती है.

Ping या Latency (ms) – ये टाइम होता है जो डेटा को सर्वर तक पहुंचने और वापस आने में लगता है. जितना कम, उतना बेहतर, खासकर गेमिंग या वीडियो कॉलिंग जैसी एक्टिविटी में.

सबसे सटीक स्पीड कैसे पता करें?

अगर आप बिल्कुल सटीक रिज़ल्ट चाहते हैं तो वाई-फाई की बजाय ईथरनेट केबल से डिवाइस को सीधे कनेक्ट करें. साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि उस वक्त कोई और डिवाइस इंटरनेट यूज़ न कर रहा हो और आपके बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स बंद हों. दिन में अलग-अलग समय पर टेस्ट करने से आपको अपने इंटरनेट की औसत स्पीड का भी अंदाज़ा मिलेगा.

कितनी स्पीड को अच्छा माना जाता है?

ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप इंटरनेट का इस्तेमाल कैसे करते हैं. अगर आप सिर्फ वेब ब्राउज़िंग और ईमेल्स तक सीमित हैं तो 5 Mbps भी काफी है. लेकिन अगर आप HD वीडियो देखते हैं तो कम से कम 10 Mbps चाहिए और 4K स्ट्रीमिंग के लिए 25 Mbps या उससे ज़्यादा स्पीड ज़रूरी होती है. गेमिंग और वीडियो कॉलिंग में Upload Speed और Latency का भी बहुत बड़ा रोल होता है. अगर आप अपने इंटरनेट को परिवार या दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं तो बेहतर अनुभव के लिए हाई-स्पीड प्लान चुनना ज़रूरी है.

स्पीड कम क्यों दिख रही है?

कई बार आप हाई-स्पीड इंटरनेट का प्लान लेते हैं, लेकिन फिर भी इंटरनेट धीमा लगता है. इसका कारण आपका पुराना या गलत जगह रखा राउटर हो सकता है. साथ ही, बहुत सारे डिवाइस एक साथ जुड़े हों या आपके आस-पास की दीवारें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी नेटवर्क में रुकावट पैदा कर सकते हैं. कुछ मामलों में इंटरनेट कंपनियां पीक टाइम पर स्पीड को कम भी कर देती हैं. अगर बार-बार टेस्ट करने पर भी स्पीड कम आए तो अपने सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करना बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें:

Jio vs Airtel: किसका सालभर वाला प्रीपेड प्लान है सबसे बेस्ट? जानिए कौन देता है ज्यादा बेनिफिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
POCO X8 Review: 9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?
9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?
iPhone 18 Pro की सेल कल से शुरू, जानें सबसे सस्ती डील कहां मिलेगी?
iPhone 18 Pro की सेल कल से शुरू, जानें सबसे सस्ती डील कहां मिलेगी?
20 हजार रुपये में Waterproof Phone चाहिए? जानें टॉप ऑप्शन
20 हजार रुपये में Waterproof Phone चाहिए? जानें टॉप ऑप्शन

वीडियोज

YRKKH: 😯Maira के सिर चढ़ा प्यार का भूत! Armaan-Abhira की समझाइश को किया दरकिनार! #sbs
Bollywood News: रणबीर कपूर का प्रसाद ठुकराने का वायरल सच, 'रामायण' के कड़े अनुशासन के कारण ट्रोल हुए अभिनेता (17.09.26)
Disha Salian Case: 6 साल बाद CBI FIR, Murder-Gangrape के आरोपों से फिर उठा बड़ा सवाल
Bigg Boss 20 Episode 9: Uditi Singh-Aasif Khan Clash, Scout OP-Rohed Nominated, Aamrapali-Love Fight
Spirit को लेकर Pranay Vanga का Critics को Open Challenge, Prabhas की फिल्म पर बढ़ा Buzz

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के बाद अब उद्धव ठाकरे बोले, 'मेरा भी नाम...'
दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के बाद अब उद्धव ठाकरे बोले, 'मेरा भी नाम...'
आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, सगाई के 6 महीने में ही हुए अलग
आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, सगाई के 6 महीने में ही हुए अलग
कौन हैं नमन धीर? टी20 में 173 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया में बनाई जगह
कौन हैं नमन धीर? टी20 में 173 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया में बनाई जगह
‘आशीर्वाद का दीया’ पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- मोदी कोई महापुरुष...
‘आशीर्वाद का दीया’ पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- मोदी कोई महापुरुष...
अरबों के सामान पर टैरिफ से राहत? ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी डील की तैयारी
अरबों के सामान पर टैरिफ से राहत? ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी डील की तैयारी
अब किराए पर ले जाइए अपना गरबा पार्टनर, पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
अब किराए पर ले जाइए अपना गरबा पार्टनर, पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
दिल्ली की किस मंडी में मिलेगा आपकी फसल का सही दाम? समझें हिसाब
दिल्ली की किस मंडी में मिलेगा आपकी फसल का सही दाम? समझें हिसाब
Embed widget