एक्सप्लोरर

आशियाना! 15 अगस्त से पहले DDA की सौगात, दिल्ली में गैरेज के साथ प्रीमियम फ्लैट्स करा सकते हैं बुक

Delhi News: DDA स्वतंत्रता दिवस से पहले नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च कर रहा है, जिसमें वसंत कुंज, जसोला, द्वारका, जहांगीरपुरी, नंद नगरी, पीतमपुरा और रोहिणी जैसे इलाकों में 250 फ्लैट्स उपलब्ध होंगे.

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और अपना खुद का एक आशियाना बनाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) आजादी के जश्न से पहले ही अपनी नई हाउसिंग स्कीम से लोगों को अपने घर की खुशी और जश्न मनाने का मौका देने जा रही है. 

250 फ्लैट्स के साथ कार- स्कूटर गैरेज भी उपलब्ध

दरअसल, डीडीए स्वतंत्रता दिवस से पहले एक नई प्रीमियम हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने जा रहा है, जिसे हाल ही में उपराज्यपाल द्वारा हरी झंडी मिल चुकी है. इस योजना के तहत राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में कुल 250 फ्लैट्स के साथ कार और स्कूटर गैरेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

किस इलाके में कितने फ्लैट्स

इस योजना में वसंत कुंज, जसोला (पॉकेट 1बी) और द्वारका (सेक्टर 19बी) में कुल 39 हाई इनकम ग्रुप (HIG) फ्लैट्स होंगे. वहीं, जहांगीरपुरी, नंद नगरी, द्वारका और पीतमपुरा में 48 मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) फ्लैट्स मिलेंगे। रोहिणी में 22 लोअर इनकम ग्रुप (LIG) फ्लैट्स शामिल किए गए हैं. इसके अलावा एक्सपेंडेबल हाउसिंग स्कीम (EHS) के तहत द्वारका के नसीरपुर (पॉकेट 9) में 66 फ्लैट्स की पेशकश की जाएगी. सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम (SFS) की श्रेणी में दो फ्लैट्स रोहिणी सेक्टर 18 और शालीमार बाग में मिलेंगे.

DDA इस बार गैरेज सुविधाओं को भी लेकर आई है. पीतमपुरा में 16 कार गैरेज और माल रोड तथा अशोक विहार में कुल 51 स्कूटर गैरेज भी योजना का हिस्सा हैं. DDA की यह योजना उन लोगों के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है जो राजधानी में बेहतर लोकेशन और सुविधाओं के साथ घर की तलाश में हैं.

इस प्रकार होंगी फ्लैट्स की कीमतें

● HIG फ्लैट्स: 1.64 करोड़ से 2.54 करोड़ रुपये तक
● MIG फ्लैट्स: 60 लाख से 1.5 करोड़ रुपये
● LIG फ्लैट्स: 39 लाख से 54 लाख रुपये
● SFS फ्लैट्स: 90 लाख से 1.07 करोड़ रुपये
● EHS फ्लैट्स: 38.7 लाख रुपये
● कार और स्कूटर गैरेज: 3.17 लाख से 43 लाख रुपये के बीच

इस योजना की जानकारी मात्र से द्वारका और रोहिणी में फ्लैट लेने वाले रोहित शर्मा, योगेश चंदेला समेत आम जनता काफी उत्साहित हैं. उनका मानना है कि DDA द्वारा लाई जा रही ये स्कीम उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. अब देखना होगा कि जब ये स्कीम DDA द्वारा लॉन्च होगी तो आम जनता कितना रिस्पॉन्स देती है. 

इसे भी पढ़ें: Delhi: BJP सांसद तरविंदर सिंह मारवाह का बड़ा बयान, 'पाकिस्तानी एजेंट कांवड़ यात्रा को...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये शर्त, संसद मार्च पर भी की अपील
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये शर्त, संसद मार्च पर भी की अपील
Delhi Weather News: दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget