एक्सप्लोरर

158 साल पुरानी कंपनी इस छोटी सी चूक से हो गई तबाह! साइबर हमले से खत्म हुआ सबकुछ

Cyber Attack: ब्रिटेन की 158 साल पुरानी ट्रांसपोर्ट कंपनी KNP Logistics सिर्फ एक कमजोर पासवर्ड की वजह से साइबर हमले की शिकार बन गई.

Cyber Attack: ब्रिटेन की 158 साल पुरानी ट्रांसपोर्ट कंपनी KNP Logistics सिर्फ एक कमजोर पासवर्ड की वजह से साइबर हमले की शिकार बन गई. एक कर्मचारी का पासवर्ड हैकर्स ने अंदाज़ा लगाकर सिस्टम में घुसपैठ की और फिर रैनसमवेयर के जरिए पूरे डेटा को लॉक कर दिया. इसके चलते कंपनी को संचालन बंद करना पड़ा और 700 कर्मचारियों की नौकरियां चली गईं.

बढ़ रहे हैं साइबर हमले, बड़ी कंपनियां भी नहीं बचीं

KNP का मामला अकेला नहीं है. हाल ही में M&S, Co-op और Harrods जैसी बड़ी कंपनियां भी इसी तरह के हमलों का शिकार हुई हैं. Co-op के CEO ने पुष्टि की कि उनके 6.5 मिलियन सदस्यों का डेटा चोरी हो गया है.

रैनसमवेयर गिरोह 'Akira' ने उड़ाया डेटा

KNP पर हमला करने वाला गिरोह Akira था. कंपनी की सुरक्षा नीति के अनुसार उनके पास साइबर बीमा था और सिस्टम इंडस्ट्री मानकों के अनुसार संरक्षित था, लेकिन फिर भी गिरोह ने सिस्टम को जकड़ लिया. कर्मचारियों को डेटा तक पहुंच नहीं मिल पा रही थी, और हैकरों ने फिरौती मांगी जिसकी अनुमानित कीमत £5 मिलियन (करीब 50 करोड़ रुपये) तक हो सकती थी.

‘आपका सिस्टम अब मर चुका है’

हैकरों ने जो संदेश छोड़ा, उसमें लिखा था, “अगर आप ये पढ़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी कंपनी का सिस्टम पूरी तरह या आंशिक रूप से मृत हो चुका है… चलिए अब आंसू और नाराज़गी छोड़कर बातचीत शुरू करते हैं.” कंपनी के पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी और नतीजतन, सारा डेटा खो गया और KNP पूरी तरह बंद हो गई.

एनसीएससी की चेतावनी

ब्रिटेन की National Cyber Security Centre (NCSC) के अनुसार, वे हर दिन कम से कम एक बड़े साइबर हमले से निपटते हैं. यह संगठन MI5 और MI6 की तरह GCHQ का हिस्सा है और साइबर सुरक्षा को लेकर काम करता है. NCSC के एक अधिकारी "सैम" का कहना है कि हैकर कोई जादू नहीं कर रहे, बस कमजोर कड़ी की तलाश में रहते हैं और जैसे ही कोई कंपनी चूकती है, वे हमला कर देते हैं.

साइबर अपराध बन रहा है करोड़ों का धंधा

NCSC का मानना है कि रैनसमवेयर अब एक राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा बन चुका है. सरकार के सर्वे के अनुसार, साल 2024 में UK में करीब 19,000 रैनसमवेयर अटैक हुए. शोध बताते हैं कि औसतन हर हमले में फिरौती की मांग 40 करोड़ रुपये के करीब होती है और करीब एक-तिहाई कंपनियां चुपचाप पैसे दे देती हैं.

यह भी पढ़ें:

Apple की नई तकनीक! अब दिमाग से कंट्रोल होंगे iPhone, जानें क्या है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget