एक्सप्लोरर

Hero HF Deluxe Pro के लॉन्‍च के साथ 100cc बाइक सेगमेंट में बढ़ी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

Hero HF Deluxe Pro: हीरो मोटोकॉर्प ने 100cc सेगमेंट में नई बाइक लॉन्च की है. इसके डिजाइन को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए नए ग्राफिक्स जोड़े गए हैं. आइए इसके फीचर्स, इंजन और कीमत की डीटेल्स जानते हैं.

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी Hero Motocorp ने अपनी नई बाइक HF Deluxe Pro को भारतीय बाजार में उतार दिया है. यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो एक बजट में दमदार 100cc बाइक की तलाश कर रहे हैं.

Hero HF Deluxe Pro को कंपनी ने कई शानदार और नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है. इस बाइक में i3S तकनीक दी गई है, जिससे फ्यूल की बचत होती है. इसमें लो फ्रिक्शन इंजन लगाया गया है, जो बेहतर माइलेज देने में मदद करता है.

HF Deluxe Pro में कैसा है फीचर्स ?

  • दरअसल, बाइक के डिजाइन को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए नए ग्राफिक्स जोड़े गए हैं. साथ ही, इसमें LED हेडलाइट दी गई है, जिससे रात में बेहतर विजिबिलिटी मिलती है. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लो फ्यूल इंडिकेटर जैसे स्मार्ट फीचर्स इसे और भी यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं. इसके अलावा, बाइक में 18 इंच के पहिए और एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन दिया गया है, जो राइड को और कंफर्टेबल बनाता है. इंजन की बात करें तो, HF Deluxe Pro में 97.2cc का एयर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका मतलब है कि यह बाइक ना सिर्फ किफायती है, बल्कि प्रदर्शन में भी जबरदस्त है.

हीरो मोटोकॉर्प के CBO ने क्या कहा?

  • हीरो मोटोकॉर्प के सीबीओ आशुतोष वर्मा ने इस मौके पर कहा कि HF Deluxe लंबे समय से भारत के लाखों ग्राहकों की भरोसेमंद बाइक रही है, जो अपनी विश्वसनीयता और बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है. उन्होंने बताया कि नई HF Deluxe Pro को एक बोल्ड डिजाइन, एडवांस फीचर्स और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी के साथ पेश किया गया है, जो नए दौर के राइडर्स की जरूरतों को पूरा करती है.

कीमत और मुकाबला?

  • Hero HF Deluxe Pro की एक्स-शोरूम कीमत 73,500 रुपये रखी गई है, जो इसे बजट बाइक्स की कैटेगरी में एक बेहतरीन विकल्प बनाती है. इस नई बाइक का मुकाबला भारतीय बाजार में Bajaj Platina, TVS Sport और Honda Shine 100 जैसी अन्य पॉपुलर 100cc बाइक्स से होगा. ये सभी बाइक्स अपने किफायती दाम और बेहतरीन माइलेज के लिए पहचानी जाती हैं. ऐसे में HF Deluxe Pro ग्राहकों को एक और दमदार विकल्प देती है.

ये भी पढ़ें: क्या 10 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी देश की मोस्ट-सेलिंग बाइक? जानें पूरा हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget