एक्सप्लोरर

IND Women vs ENG Women 3rd ODI: 84 गेंदों में तूफानी शतक, हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, लेकिन.....

हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ 84 गेंदों में 102 रन की तूफानी पारी खेलते हुए मिताली राज की बराबरी कर ली लेकिन स्मृति मंधाना का एक रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी.

IND Women vs ENG Women 3rd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो बड़े मैचों की खिलाड़ी हैं. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में उन्होंने महज 84 गेंदों में 102 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

मिताली को पीछे छोड़ दिया लेकिन

हरमनप्रीत ने इस पारी के दौरान 82 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो वनडे क्रिकेट में किसी भारतीय महिला का दूसरा सबसे तेज शतक है. उनसे तेज शतक केवल स्मृति मंधाना ने इस साल आयरलैंड के खिलाफ राजकोट में 70 गेंदों में लगाया था.
हालांकि, हरमन, स्मृति मंधाना का यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाईं, लेकिन उन्होंने मिताली राज की बराबरी जरूर कर ली है. यह हरमन का वनडे करियर का 7वां शतक था. खास बात ये है कि मिताली ने जहां 7 शतक लगाने के लिए 232 मैच खेले, वहीं हरमनप्रीत ने यह मुकाम सिर्फ 149 मैचों में हासिल कर लिया है, यानी वह कम मैचों में 7 शतक लगाकर पूर्व कप्तान मिताली राज से आगे निकल गईं हैं.

तीसरे वनडे में भारत की दमदार बल्लेबाजी

मंगलवार को मैनचेस्टर के ली स्ट्रीट मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 318 रन बना दिए थे. स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने 26-26 रन बनाकर टीम को एक अच्छी शुरुआत दी. तीसरे नंबर पर आईं हरलीन देओल ने 45 रन की अहम पारी खेली. फिर आया हरमनप्रीत का धमाका, उन्होंने 102 रन बनाकर, 14 चौके जड़कर कप्तानी अंदाज में क्लासिक बैटिंग की. जेमिमा रोड्रिग्स ने भी अर्धशतक लगाया, जबकि ऋचा घोष ने 38 रनों का योगदान दिया. 

इस मुकाबले से पहले सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी. भारत ने पहला मैच जीता था, जबकि दूसरा इंग्लैंड के नाम रहा था. ऐसे में यह तीसरा वनडे फाइनल जैसा साबित हुआ.

स्मृति मंधाना सबसे आगे

वैसे वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम है. वह 105 वनडे मैचों में 11 शतक लगा चुकी हैं. इस लिस्ट में अब हरमनप्रीत और मिताली सात-सात शतकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 MI vs PBKS Live Score: नमनधीर और डिकॉक की ताबड़तोड़ बैटिंग, शुरुआती झटकों से उबरी मुंबई; स्कोर 100 के करीब
LIVE: नमनधीर और डिकॉक की ताबड़तोड़ बैटिंग, शुरुआती झटकों से उबरी मुंबई; स्कोर 100 के करीब
इस दिन IPL 2026 का अपना पहला मैच खेलेंगे MS Dhoni, जानें प्लेइंग इलेवन में किसकी जगह लेंगे?
इस दिन IPL 2026 का अपना पहला मैच खेलेंगे एमएस धोनी, जानें प्लेइंग इलेवन में किसकी जगह लेंगे?
IPL 2026 के बीच अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी, अचानक दिया इस्तीफा; जानें वायरल दावे का सच
IPL 2026 के बीच अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी, अचानक दिया इस्तीफा; जानें वायरल दावे का सच
डोप टेस्ट में फेल होने पर किसी क्रिकेटर को क्या मिलती है सजा? अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर NADA की नजर
डोप टेस्ट में फेल होने पर किसी क्रिकेटर को क्या मिलती है सजा? अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर NADA की नजर

वीडियोज

Women’s Reservation Bill: महिलाएं आरक्षण बिल में क्या-क्या खामियां? | NDA Vs INDIA |Chitra Tripathi
Women’s Reservation Bill: Kalyan Banerjee को PM ने ऐसे घेरा कि विपक्ष भी हंस पड़ा! | NDA Vs INDIA
90s की Iconic Scooter अब Electric में! Kinetic DX Plus Electric Scooter Review #kinetic #autolive
2 साल पुरानी फिर भी उतनी ही मजबूत ! Hyundai Venue ownership review #hyundai #venue #autolive
नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Himachal News: आनंद शर्मा के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस की दो टूक, 'वे हमेशा...'
हिमाचल प्रदेश: आनंद शर्मा के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस की दो टूक, 'वे हमेशा...'
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
IPL 2026 के बीच अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी, अचानक दिया इस्तीफा; जानें वायरल दावे का सच
IPL 2026 के बीच अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी, अचानक दिया इस्तीफा; जानें वायरल दावे का सच
10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर
10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर
Special Parliament Session 2026 LIVE: लोकसभा की 850 सीटों का क्या है पूरा गणित? अमित शाह ने लोकसभा में समझाया
LIVE: लोकसभा की 850 सीटों का क्या है पूरा गणित? अमित शाह ने लोकसभा में समझाया
जामुन की फसल से चाहिए तगड़ा मुनाफा? बस अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, मिलेगा दोगुना भाव
जामुन की फसल से चाहिए तगड़ा मुनाफा? बस अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, मिलेगा दोगुना भाव
Air New Zealand Skynest: इकोनॉमी में भी बंक-बेड देने की तैयारी कर रही यह एयरलाइन, जानें किस रूट पर मिलेगा फायदा?
इकोनॉमी में भी बंक-बेड देने की तैयारी कर रही यह एयरलाइन, जानें किस रूट पर मिलेगा फायदा?
Embed widget