एक्सप्लोरर

मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला Air India का प्लेन, फट गए तीनों टायर; जानें कैसे हुआ ये हादसा

शुरुआती जांच में सामने आया है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ क्योंकि हादसे के समय भारी बारिश हो रही थी. विमान में सवार यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं.

Air India Flight: मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया है. केरल के कोच्चि से मुंबई आ रहा एअर इंडिया का प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया. भारी बारिश की वजह से हुए इस हादसे में प्लेन के तीनों टायर फट गए. राहत की बात ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. जिस समय ये घटना हुई, उस समय मुंबई में भारी बारिश हो रही थी, जिससे लैंडिंग काफी चुनौतीपूर्ण रही और इसी वजह से फ्लाइट- AI2744 रनवे पर फिसल गई. इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

Air India ने बयान जारी कर क्या कहा?

Air India ने इस घटना के बारे में बताया कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतार लिया गया है. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, '21 जुलाई को कोच्चि से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले प्लेन AI2744 मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया. प्लेन सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंच गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. विमान को जांच के लिए अस्थायी रूप से ग्राउंड कर दिया गया है.'

मुंबई एयरपोर्ट ने भी जारी किया बयान

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) की ओर से भी इस घटना पर बयान जारी किया गया है. CSMIA ने कहा, '21 जुलाई 2025 को सुबह 09:27 बजे कोच्चि से आ रहा एक विमान मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर उतरते समय फिसल गया. घटना के तुरंत बाद CSMIA की इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. सभी यात्रियों और क्रू मेम्बर्स को तुरंत प्लेन से उतार लिया गया. वह सभी सुरक्षित हैं. मैन रनवे 09/27 को मामूली नुकसान की सूचना मिली है. संचालन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, सेकेंडरी रनवे 14/32 को सक्रिय कर दिया गया है. CSMIA में सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है.'

यह भी पढ़ें- टेकऑफ से तुरंत पहले बिगड़ गई Air India के पायलट की तबीयत, जानें फिर क्या हुआ?

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
आयुष्मान भारत के अगले चरण की तैयारी! हेल्थ सर्विस के इस मोर्चे पर सरकार का फोकस
आयुष्मान भारत के अगले चरण की तैयारी! हेल्थ सर्विस के इस मोर्चे पर सरकार का फोकस

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget