एक्सप्लोरर

मैरिड हूं, कभी धोखा भी नहीं दिया...लेकिन ऑफिस की लड़कियों से फ्लर्ट करता हूं; क्या मैं गलत हूं?

Flirting at Workplace after Marriage: शादी के बाद ऑफिस में फ्लर्ट करना क्या सही है? जब अफेयर नहीं है तो क्या यह धोखा है? जानिए इसकी सीमाएं और रिश्ते पर इसका क्या असर पड़ता है.

Flirting at Workplace after Marriage: शादीशुदा हैं, जिम्मेदार हैं, कभी धोखा नहीं दिया, फिर भी ऑफिस में जब कोई प्यारी सी मुस्कान मिलती है तो फ्लर्ट करने का मन कर जाता है. शायद आप भी खुद से यही सवाल करते हैं, "क्या मैं गलत हूं?" आप किसी के साथ फिजिकल रिलेशन में नहीं हैं, कोई अफेयर नहीं है, लेकिन बातों-बातों में जबरदस्त केमिस्ट्री बन जाती है.

क्या यह एक सामान्य मानवीय फीलिंग ह, या यह उस रिश्ते के खिलाफ जा रही है, जिसमें आपने जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया है? यह सवाल अकेले आपका नहीं है. बहुत से शादीशुदा लोग इसी उलझन में हैं.आइए इसे सही तरीके से समझने की कोशिश करते हैं.

ये भी पढ़े- बहुत जल्दी प्यार में तो नहीं पड़ जाते आप? रिलेशनशिप में आने से पहले दिमाग का भी करें इस्तेमाल

शादी के बाद फ्लर्टिंग करना सही या गलत

फ्लर्टिंग कई बार नेचर का हिस्सा होती है. लोग आकर्षण महसूस करते हैं, हल्की-फुल्की बातचीत में चुटकी लेते हैं, कभी हंसी-मजाक चलता है. लेकिन जब यह आदत बन जाए, तो बात बिगड़ सकती है.

विशेषज्ञ मानते हैं कि फ्लर्टिंग की भी सीमाएं होती हैं. यह कब मजक से निकलकर इमोशनल चीटिंग की ओर बढ़ जाती है, इसका अंदाज कई बार हमें खुद भी नहीं होता और तब ये रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर आपने कभी फिजिकल धोखा न दिया हो, तब भी ये आपके जीवनसाथी के साथ चीटिंग कर रहे हैं.

आप चीट नहीं कर रहे, लेकिन...

रिलेशनशिप एक्सपर्ट अभिनव जैन कहते हैं, "आप किसी के साथ फिजिकली इन्वॉल्व नहीं हैं, इसका मतलब ये नहीं कि आप पूरी तरह सही हैं. रिश्ते सिर्फ शरीर से नहीं, दिल और इमोशंस से भी बनते हैं. जब आपका दिल कहीं और जुड़ने लगे, तब रिश्ते में दरार पड़ने लगती है. फ्लर्टिंग उस वक्त तक ठीक लग सकती है, जब तक उसमें किसी का दिल न लगे, लेकिन जहां इमोशनल अटैचमेंट शुरू हो, वहीं से रिश्ते की नींव हिल सकती है.

फ्लर्टिंग करने से भविष्य में क्या दिक्कतें आ सकती हैं?

  • ट्रस्ट की कमी: अगर पार्टनर को पता चला कि, आप फ्लर्ट कर रहे हैं, तो उनका भरोसा आप पर से खत्म हो सकता है.
  • गिल्ट और कन्फ्यूजन: लगातार फ्लर्ट करने के बाद आपको खुद से ही सवाल उठने लगेंगे कि, "मैं वाकई में शादी के लिए तैयार था क्या?"
  • डबल लाइफ का खतरा: दो चेहरों के साथ जीना, एक घर का और एक ऑफिस का, आपके अंदर की शांति को छीन सकता है.

क्या करना चाहिए?

  • सेल्फ-अवेयरनेस: खुद से ईमानदारी से पूछें, क्या ये मस्ती है या कुछ ज्यादा?
  • पार्टनर के साथ ट्रांसपेरेंसी: अगर रिश्तो को सच में कीमती मानते हैं तो अपनी सीमाएं खुद तय करें.
  • इमोशनल कनेक्शन बनाएं: अपने जीवनसाथी के साथ इमोशनली फिर से जुड़ने की कोशिश करें. अक्सर ऑफिस की फ्लर्टिंग तभी होती है, जब घर में संवाद की कमी हो.

फ्लर्टिंग करना एक ह्यूमन बिहेवियर है, लेकिन शादी एक कमिटमेंट है. अगर आप किसी को चोट नहीं पहुंचा रहे, तब भी खुद से ये जरूर पूछें, "क्या ये वही मैं हूं, जो अपने रिश्ते में पूरी तरह से होना चाहता था?" मस्ती में की गई बातें, अगर सीमाएं पार करने लगें, तो फिर वो मजाक नहीं रह जाता. रिश्ते भरोसे से चलते हैं और भरोसे की बुनियाद छोटी-छोटी बातों से बनती है या फिर टूट भी सकती है.

ये भी पढ़ें- इन 10 आदतों के कारण खतरे में आ जाती है किडनी, कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget