एक्सप्लोरर

कितने और कहां से पढ़े हैं पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट करने वाले निखिल कामथ?

जानिए कौन हैं निखिल कामत जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पॉडकास्ट किया है? हम आपको बताएंगे कि वो कितने पढ़े लिखे हैं और क्या करते हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पहली बार पॉडकास्ट में हिस्सा लिया है. उन्होंने अपना पहला पॉडकास्ट जिस व्यक्ति के साथ किया है उनका नाम निखिल कामत है. निखिल पॉडकास्ट के लिए उतने मशहूर तो नहीं हैं मगर वो स्टॉक ट्रेडिंग की दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं. खैर इसी बीच हम आपको बताएंगे कि निखिल कौन हैं, क्या काम करते हैं, उनकी नेटवर्थ कितनी है, उन्होंने कितनी पढ़ाई की हैं और उनकी स्ट्रगल स्टोरी क्या रही है?

10वीं पढ़ने के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई 

निखिल कामथ का जन्म 5 सितंबर 1986 को कर्नाटक के शिमोगा में हुआ था. हालांकि वे एक सक्षम परिवार से आते थे, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की. 10वीं कक्षा के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था. इसके बावजूद, महज 14 साल की उम्र में निखिल ने मोबाइल फोन बेचने का व्यवसाय शुरू कर दिया था.

8 हजार थी पगार, मोबाइल बेचने का करते थे काम 

17 साल की उम्र में निखिल कामथ ने कॉल सेंटर में काम करना शुरू किया, जहां उन्हें महीने की सिर्फ 8 हजार रुपये पगार मिलती थी. मोबाइल बेचने के बाद यह उनकी पहली स्थिर नौकरी थी. हालांकि, उस समय उनकी सैलरी कम थी, लेकिन आज उनके पास अरबों की संपत्ति है और वह एक सफल उद्यमी बन चुके हैं. उनका यह सफर इस बात का प्रतीक है कि संघर्ष और मेहनत से बड़े मुकाम तक पहुंचा जा सकता है.

पिता के दिए पैसे से शेयर मार्केट में किया था निवेश 

शेयर बाजार में निवेश करने के बाद निखिल कामथ की ज़िंदगी को एक नया मोड़ मिला. एक बार उनके पिता ने उन्हें पैसे दिए थे ताकि वह इन्हें सही तरीके से मैनेज कर सकें, और निखिल ने इसे बखूबी निभाया. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने शेयर बाजार में ट्रेडिंग शुरू की. यहां से उन्हें काफी मुनाफा हुआ. धीरे-धीरे, उन्होंने अपने मैनेजर को भी शेयर बाजार में निवेश करने के लिए प्रेरित किया. अब निखिल और उनके मैनेजर दोनों मिलकर सफलतापूर्वक निवेश कर रहे थे और मुनाफा कमा रहे थे.

यह भी पढ़ें: अगले पांच सालों में इन सेक्टरों में आएंगी 17 करोड़ नौकरियां, जानिए कौन सी होंगी वो नौकरी 

भाई के साथ रखी थी जीरोधा की नींव

निखिल कामथ भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख दिग्गजों में से एक हैं और वह स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी जीरोधा के को-फाउंडर हैं. जीरोधा की नींव उन्होंने 2010 में रखी थी. एक इंटरव्यू में निखिल ने बताया था कि जब उनके मैनेजर को शेयर बाजार में मुनाफा हुआ, तो उसने दूसरों को भी इसके बारे में बताया. नतीजतन, निखिल का सारा ध्यान टीम के पैसे को मैनेज करने में लगने लगा और वह काम पर भी नहीं जा पाते थे. इस कारण टीम के लोग उनके लिए ऑफिस में अटेंडेंस लगा देते थे. इसके बाद, निखिल ने अपनी नौकरी छोड़ दी और अपने भाई नितिन कामथ के साथ मिलकर 'कामथ एसोसिएट्स' की शुरुआत की. फिर, 2010 में उन्होंने जीरोधा की स्थापना की, जो आज भारत की सबसे बड़ी डिस्काउंट ब्रोकिंग कंपनी बन चुकी है.

तीन बार फोर्ब्स की 'सेल्फ मेड बिलेनियर' लिस्ट में बना चुके हैं जगह 

आज 37 वर्षीय निखिल कामथ ने शेयर बाजार से शानदार मुनाफा कमाया है और उनकी यह सफलता लगातार बढ़ रही है. वह तीन बार फोर्ब्स की 'सेल्फ मेड बिलेनियर' लिस्ट में जगह बना चुके हैं. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, निखिल की कुल संपत्ति 26 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक है. उनकी यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, समर्पण और सही निवेश के साथ कोई भी व्यक्ति बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है.

यह भी पढ़ें: हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड जैसे विश्व के 20 से अधिक संस्थान आ रहे हैं महाकुंभ पर करने रिसर्च

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
94 साल का हुआ IAF, जानें वायु सेना में कैसे बनाएं करियर
94 साल का हुआ IAF, जानें वायु सेना में कैसे बनाएं करियर
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?
किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget