एक्सप्लोरर

कम बजट में आ रही है टेस्ला! Model Y से भी सस्ता होगा नया वेरिएंट, भारत के लिए बन सकता है गेमचेंजर

Tesla Model Y New Variant: टेस्ला जल्द ही Model Y का एक सस्ता वर्जन लाने वाला है. ये नया मॉडल भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में टेस्ला की कीमतें कम करेगा और ज्यादा लोगों को खरीदने का मौका देगा.

दुनिया की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला अब सस्ती कारों के सेगमेंट में भी एंट्री करने वाली है. हाल ही में टेस्ला के CEO एलन मस्क ने एक इन्वेस्टर कॉल में बताया कि कंपनी Model Y का एक नया, ज्यादा किफायती वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

दरअसल, इससे पहले कई लोग मान रहे थे कि टेस्ला एक नई कार Model 2 के नाम से लॉन्च करेगी, लेकिन अब साफ हो गया है कि कंपनी Model Y का ही एक छोटा और सस्ता मॉडल लाएगी, जो बजट में फिट बैठेगा और ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा.

कैसा होगा यह नया वेरिएंट?

  • नए वेरिएंट की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन एलन मस्क ने जो संकेत दिए हैं, उससे साफ है कि यह मॉडल Y से थोड़ा छोटा और हल्का होगा. इसमें कम फीचर्स दिए जाएंगे, जिससे इसकी कीमत कम रखी जा सके. इस वेरिएंट में शायद छोटी बैटरी होगी, जिससे इसकी रेंज भी थोड़ी कम हो सकती है. साथ ही, इसमें प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, ग्लास रूफ या बड़ी टचस्क्रीन जैसे महंगे फीचर्स नहीं होंगे. लेकिन डिजाइन और तकनीक में यह कार टेस्ला की क्वालिटी को बनाए रखेगी और ग्राहकों को एक अच्छा अनुभव देगी.

कब शुरू होगा प्रोडक्शन?

  • एलन मस्क ने कहा है कि इस नए किफायती Model Y वेरिएंट का बड़े पैमाने पर उत्पादन 2024 के अंत तक शुरू हो सकता है. शुरुआत में इसे अमेरिका और यूरोपीय बाजारों के लिए तैयार किया जाएगा क्योंकि वहां Model Y की मांग सबसे ज्यादा है.

  • इस मॉडल का नाम अभी तय नहीं हुआ है और न ही यह साफ किया गया है कि इसे Model Y के एक ट्रिम के रूप में पेश किया जाएगा या एक नया नाम मिलेगा. लेकिन इतना तय है कि यह वेरिएंट टेस्ला के पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता ऑप्शन होगा.

क्या भारत में आएगा ये सस्ता टेस्ला वेरिएंट?

  • टेस्ला को भारत में लाने की चर्चा काफी समय से हो रही है. हाल ही में कंपनी ने भारत में Model Y लॉन्च की, जिसकी कीमत करीब 60 लाख से शुरू होती है. अगर टेस्ला का नया सस्ता वेरिएंट भारत में आता है, तो इसकी कीमत और भी कम हो सकती है. उम्मीद है कि इसकी कीमत 40–45 लाख रुपये के बीच हो सकती है. इससे यह कार भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार में एक सस्ता और अच्छा विकल्प बन सकती है. यह मॉडल Tata, BYD और MG जैसी कंपनियों की कारों को सीधी टक्कर दे सकता है.

  • बता दें कि सरकार की नई EV सब्सिडी नीतियों और 'मेक इन इंडिया' के चलते टेस्ला इस वेरिएंट का लोकल असेंबली वर्जन भी भारत में पेश कर सकती है, जिससे कीमत और नीचे आ सकती है.

क्यों है यह लॉन्च टेस्ला के लिए अहम?

  • Model Y पहले ही टेस्ला की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है. इस नए सस्ते वर्जन से कंपनी की बिक्री और भी तेजी से बढ़ सकती है, खासकर तब जब BYD, Hyundai और Volkswagen जैसी कंपनियां EV सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे रही हैं. टेस्ला का सस्ता Model Y वर्जन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प होगा, जो टेस्ला कार खरीदना चाहते थे, लेकिन बजट की वजह से रुक गए थे. यह नया वेरिएंट टेस्ला को खरीदना और भी आसान बना देगा.

ये भी पढ़ें: Mahindra BE 6 और XEV 9e के नए वैरिएंट होंगे लॉन्च, मिलेगी 656Km तक की रेंज, जानें और क्या होगा खास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
अप्रैल 29 से लागू हो जाएंगे BS-VII नॉर्म्स, जानें इसमें क्या बदलेगा?
अप्रैल 29 से लागू हो जाएंगे BS-VII नॉर्म्स, जानें इसमें क्या बदलेगा?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget