एक्सप्लोरर

टेस्ट में कैसे होती है पारी की हार? मैनचेस्टर में टीम इंडिया पर मंडरा रहा ऐसा खतरा; समझें ICC का नियम

India vs England 4th Test: मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय टीम पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है. यहां जानिए आखिर यह पारी की हार कैसे मिलती है.

मैनचेस्टर में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर खड़ा है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए 311 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी. मैच के पांचवें दिन शुभमन गिल और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद भारत पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है. किसी टेस्ट मैच में यह पारी की हार आखिर होती कैसे है और इसके लिए ICC के नियम क्या हैं? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट पर ही नजर डालें तो इसमे टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 358 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड टीम के स्कोरकार्ड पर 669 रन लगा डाले, जिससे उसे पहली पारी में 311 रनों की विशाल बढ़त मिली. अब अगर दूसरी पारी में भारतीय टीम 311 से कम स्कोर बनाती है तो उसे पारी की हार झेलनी पड़ेगी. टीम इंडिया अगर 311 रन बना लेती है , तो इंग्लैंड को जीत के लिए एक रन बनाना होगा.

साफ शब्दों में समझें तो यदि किसी टीम ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए हैं. वहीं सामने वाली टीम दो पारियों में मिलाकर 399 रन भी बनाती है तो उसे पारी और एक रन से हारा हुआ घोषित किया जाएगा. अब सवाल उठता है कि पहली टीम ने एक ही पारी खेली, तो विपक्षी टीम लगातार 2 पारी कैसे खेल सकती है? दरअसल ऐसे में फॉलोऑन का स्कोर बहुत अहम हो जाता है. फॉलोऑन तब मिलता है, जब दूसरे नंबर पर बैटिंग करने वाली टीम अपनी पहली पारी के ऑलआउट होने के बाद 200 या उससे ज्यादा रनों से पीछे हो.

ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत ने यहां 9 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे दो मौकों पर पारी की हार झेलनी पड़ी है.

यह भी पढ़ें:

Watch: मैनचेस्टर टेस्ट में चीटिंग पर उतरा इंग्लैंड, बॉल टेंपरिंग करते पकड़े गए ब्रायडन कार्स; इस वीडियो ने खोली पोल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget