एक्सप्लोरर

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- 'सपा सिर्फ PDA रट रही है उसकी विचारधारा से कोसों दूर'

UP News: कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि “सपा नेतृत्व को पहले तय करना चाहिए कि क्या मुलायम सिंह यादव के बाद उनके परिवार के बाहर से कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है.

मऊ में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पहुंचे उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "समाजवादी पार्टी आज सिर्फ पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को रट रही है, लेकिन उसकी विचारधारा से कोसों दूर खड़ी है."

यह प्रतिक्रिया तब आई जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया था कि अगर भाजपा स्कूलों का विलय करेगी, तो समाजवादी पार्टी हर गांव में पीडीए स्कूल खोलेगी. इस पर पलटवार करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि “सपा नेतृत्व को पहले तय करना चाहिए कि क्या मुलायम सिंह यादव के बाद उनके परिवार के बाहर से कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है? पार्टी में 1 से 24 तक के पद उनके घर में ही बंटे हुए हैं.”

साधु-संत कभी राजनीति के पीछे नहीं भागते- दयाशंकर सिंह

साधु-संतों को लेकर अखिलेश यादव की टिप्पणी "राजनीति के चक्कर में न पड़ें” पर मंत्री ने कहा कि “साधु-संत कभी राजनीति के पीछे नहीं भागते, बल्कि राजनीति उनके आशीर्वाद से चलती है और चलती रहेगी.”

तहसील स्तर पर अब एआरटीओ अधिकारी रहेंगे तैनात

इस कार्यक्रम में दयाशंकर सिंह ने परिवहन विभाग के विस्तार की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने सड़क सुरक्षा के लिए अलग विंग बनाया है. इसके तहत हर तहसील स्तर पर अब एआरटीओ अधिकारी और परिवहन विभाग के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे.

अब छोटे-छोटे कामों के लिए मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा

मंत्री ने कहा-"पहले लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए मुख्यालय जाना पड़ता था, अब वे सेवाएं उन्हें तहसील स्तर पर ही मिलेंगी". इससे न सिर्फ सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी.

राम नगरी अयोध्या में सपा का PDA सम्मेलन, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर निशाना

Input By : राहुल कुमार सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget