एक्सप्लोरर

क्रिकेटर यश दयाल पर एक और युवती ने लगाया रेप का आरोप, गाजियाबाद के बाद अब जयपुर में FIR दर्ज

Yash Dayal News: आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ ग़ाज़ियाबाद के बाद जयपुर में रेप और पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज की गई है. पीड़िता ने दो साल तक रेप का आरोप लगाया है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ एक और युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है. गाजियाबाद के बाद अब जयपुर में भी यश दयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. युवती ने क्रिकेटर पर करियर बनाने का झांसा देकर दो साल रेप करने का आरोप लगाया है. 

युवती की शिकायत पर आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ जयपुर में रेप और पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज की गई है. युवती का आरोप है कि यश दयाल ने क्रिकेट में कैरियर बनाने का झांसा देकर और इमोशनल ब्लैकमेल करके दो साल तक रेप किया.

यश दयाल के खिलाफ रेप का केस दर्ज

पीड़िता ने जयपुर के सांगानेर सदर थाने में यश दयाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. सांगानेर सदर SHO अनिल जैमन के मुताबिक जयपुर की लड़की क्रिकेट खेलने के दौरान यश दयाल के संपर्क में आई थी.

युवती का आरोप है कि दो साल पहले जब वह जब नाबालिग थी, तब जयपुर में ही यश दयाल से मिली थी. यश दयाल उस वक्त आईपीएल का मैच खेलने के लिए जयपुर आए हुए थे. आरोप के मुताबिक क्रिकेट में कैरियर के टिप देने के बहाने यश दयाल ने उसे होटल बुलाया और उसके साथ रेप किया.

नाबालिग लड़की से दो साल रेप का आरोप

युवती का आरोप है कि करियर बनाने का झांसा देकर यश दयाल पिछले दो सालों से उसका यौन शोषण कर रहा था. इमोशनल ब्लैकमेल और लगातार शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने सांगानेर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है.

इस मामले पर SHO अनिल जैमन ने बताया कि शिकायत के अनुसार आईपीएल-2025 मैच के दौरान जयपुर आए यश दयाल ने सीतापुरा स्थित एक होटल में बुलाकर पीड़िता से फिर रेप किया. 

पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज

थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि लड़की जब 17 साल की नाबालिग थी, तब पहली बार उससे रेप हुआ. ऐसे में पुलिस ने यश दयाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी FIR दर्ज की है. 

इससे पहले यूपी के गाजियाबाद की एक लड़की ने भी यश पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था. हालांकि उस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से यश को राहत मिल गई थी. इधर जयपुर पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद इस मामले में यश दयाल के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

यूपी के इस जिले में स्कूलों के मर्जर पर हाईकोर्ट ने लगाई स्टे, 21 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget