एक्सप्लोरर

किस देश का पैसा दुनिया में सबसे कमजोर, वहां कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये?

मुस्लिम देश ईरान दुनिया का एक ऐसा देश है जिसकी करेंसी सबसे कमजोर है. ईरान के बाद वियतनाम आता है. आइये जानते हैं कि भारतीय मुद्रा के मुकाबले ईरान की करेंसी कितनी कमजोर है.

भारत के लोग जब दूसरे देशों में व्यापार, शिक्षा या घूमने के मतलब से जाते हैं तो भारत के करेंसी रुपये की बाकी देशों की करेंसी से तुलना जरूर करते हैं. जब हम रुपये, डॉलर या यूरो की बात करते हैं, तो कुछ देशों की मुद्राएं इतनी कमजोर हैं कि उनकी कीमत लगभग न के बराबर है. आज हम आपको बताएंगे की दुनिया में सबसे कमजोर मुद्रा किस देश की है. 

किस देश की मुद्रा सबसे कमजोर

फोर्ब्स की 2024 की आर्थिक रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में ईरान एक ऐसा देश है जिसकी मुद्रा सबसे कमजोर है. यहां कि मुद्रा भारत के रुपये के मुकाबले 500 गुना ज्यादा कमजोर है. ईरान में 100 रुपये कन्वर्ट करने पर 48,810.46 रियाल मिलेंगे. वहीं, 1000 रुपये कंवर्ट करने पर 4,88,104.59 रियाल मिलेगा. है ना हैरान करने वाली बात?

वियतनाम का क्या है हाल

इस देश के मुद्रा के सबसे कमजोर होने का कारण ईरान परमाणु कार्यक्रम और ईरान-इराक युद्ध को माना जाता है. इस युद्ध की वजह से ईरान में वित्तीय संकट और अन्य राजनीतिक अशांति पैदा हुई थी. इसके अलावा वियतनाम की करेंसी भी भारतीय मुद्रा के मुकाबले कमजोर है. यहां 1 INR = 299 VND वियतनामी डोंग है. इसके अलावा सिएरा लियोनियन लियोन, लाओ या लाओटियन किप, इंडोनेशियाई रुपिया और उज्बेकिस्तान सोम भी भारतीय रुपये के मुकाबले काफी कमजोर हैं. 

क्यों कमजोर होती है करेंसी

उच्च मुद्रास्फीति, राजनीतिक अस्थिरता, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी, और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध या खराब आर्थिक नीतियां. ये न केवल मुद्रा को कमजोर करते हैं, बल्कि आम लोगों के जीवन को भी प्रभावित करते हैं.

इसे भी पढ़ें- फ्रेंच फ्राई के लिए दुनिया में कहां सबसे ज्यादा पैदा होता है आलू? होश उड़ा देगा यह आंकड़ा

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉब मार्केट के किंग हैं ये राज्य, आखिर क्या है इसकी बड़ी वजह?
जॉब मार्केट के किंग हैं ये राज्य, आखिर क्या है इसकी बड़ी वजह?
क्या मिलिट्री के डॉग को रिटायर होने के बाद मिलती है पेंशन, जानें क्या है नियम?
क्या मिलिट्री के डॉग को रिटायर होने के बाद मिलती है पेंशन, जानें क्या है नियम?
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget