एक्सप्लोरर

एनसीईआरटी कक्षा 3 से 12 तक के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष मॉड्यूल विकसित कर रहा है: सूत्र

आपसी समन्वय इन सभी पहलुओं को बच्चों की समझ के मुताबिक ढाला जाएगा. इस मॉड्यूल का मकसद सिर्फ ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के अंदर देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी पैदा करना है.

देश की नई पीढ़ी अब किताबों से सिर्फ विज्ञान या गणित ही नहीं, बल्कि देश की रक्षा रणनीति और आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई भी समझेगी. जी हां, एनसीईआरटी अब 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक खास मॉड्यूल तैयार कर रहा है, जिससे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र ये जान सकें कि जब देश पर हमला होता है तो उसका जवाब कैसे दिया जाता है. कूटनीति, सैन्य रणनीति और मंत्रालयों का आपसी समन्वय इन सभी पहलुओं को बच्चों की समझ के मुताबिक ढाला जाएगा. इस मॉड्यूल का मकसद सिर्फ ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के अंदर देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी पैदा करना है.

स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर!

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) 'ऑपरेशन सिंदूर' को स्कूली शिक्षा में लाने की तैयारी में है. इस विशेष शैक्षिक मॉड्यूल को दो हिस्सों में विभाजित किया जाएगा. पहला भाग कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों के लिए और दूसरा भाग कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के लिए तैयार किया जा रहा है. इस मॉड्यूल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य और कूटनीतिक प्रतिक्रिया को विस्तार से समझाया जाएगा. एनसीईआरटी से जुड़े एक वरिष्ठ सूत्र के अनुसार, यह मॉड्यूल आठ से दस पृष्ठों का होगा और इसमें यह बताया जाएगा कि किस तरह एक राष्ट्र आतंकवादी हमलों का जवाब देता है. साथ ही रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और आंतरिक सुरक्षा एजेंसियों के बीच किस तरह तालमेल बनाकर एक समन्वित जवाबी रणनीति तैयार की जाती है, यह भी समझाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी IGNOU की पहली महिला कुलपति बनीं उमा कांजीलाल, जानिए इनके बारे में

22 अप्रैल को हुआ था भयानक आतंकी हमला, बदले में चला था ऑपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों को उनके ही परिजनों के सामने गोली मार दी गई थी. इस निर्मम घटना के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान की सीमा के भीतर मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. चार दिन तक चले इस ऑपरेशन में भारतीय पक्ष की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई ने न सिर्फ आतंकी ढांचों को नुकसान पहुंचाया, बल्कि पाकिस्तान को भी चेतावनी दे दी कि भारत अब हर हमले का जवाब देगा वो भी उसी भाषा में.

यह भी पढ़ें: सुंदर पिचाई या एलन मस्क...कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा, किसके पास कितनी डिग्री?  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर के CEO जितेंद्र मिश्रा कितने पढ़े-लिखे, जानें उनकी एजुकेशन
राम मंदिर के CEO जितेंद्र मिश्रा कितने पढ़े-लिखे, जानें उनकी एजुकेशन
MP पुलिस में SI-सूबेदार के 504 पदों पर भर्ती, 23 सितंबर तक करें आवेदन
MP पुलिस में SI-सूबेदार के 504 पदों पर भर्ती, 23 सितंबर तक करें आवेदन
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, 10 सितंबर तक मौका
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, 10 सितंबर तक मौका
RIMC में 8वीं कक्षा में एडमिशन का मौका, 6 दिसंबर को 39 शहरों में होगा एग्जाम
RIMC में 8वीं कक्षा में एडमिशन का मौका, 6 दिसंबर को 39 शहरों में होगा एग्जाम

वीडियोज

सलमान खान की Bigg Boss फीस: ₹2.5 करोड़ से ₹120 करोड़ तक कैसे पहुंची?
Salman Khan ने Subhash Ghai को क्यों मारा था थप्पड़? सालों बाद सामने आया पूरा किस्सा
Vijay Deverakonda का पुराना प्यार और टूटा दिल, बोले- ‘मुझे प्यार हुआ था, फिर दिल टूट गया’
Sairaab: Nayanika-Ishaan की शादी पर संकट, क्या Tinni देगी नए रिश्ते को मंजूरी?
Bollywood News: ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर स्वरा भास्कर के सवाल, वायरल बयान पर दी सफाई (02.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रामायण में सीता का किरदार राम से भी...', बोले कर्नाटक CM डीके शिवकुमार
'रामायण में सीता का किरदार राम से भी...', बोले कर्नाटक CM डीके शिवकुमार
प्रशांत किशोर का 'चप्पल कांड' पर पहला रिएक्शन, 'दिल्ली में एक लड़की…'
प्रशांत किशोर का 'चप्पल कांड' पर पहला रिएक्शन, 'दिल्ली में एक लड़की…'
शाहिद अफरीदी ने PCB के फैसले को बताया बेतुका, कहा- टी20 खिलाड़ी टेस्ट खेलेंगे
शाहिद अफरीदी ने PCB के फैसले को बताया बेतुका, कहा- टी20 खिलाड़ी टेस्ट खेलेंगे
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
खेत की रजिस्ट्री कराने से पहले जरूर चेक करें ये 5 बातें, वरना होगी दिक्कत
खेत की रजिस्ट्री कराने से पहले जरूर चेक करें ये 5 बातें, वरना होगी दिक्कत
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, 10 सितंबर तक मौका
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, 10 सितंबर तक मौका
रानू मंडल ने लता मंगेश्कर की आवाज में गाया इक प्यार का नगमा- भावुक हुए यूजर्स
रानू मंडल ने लता मंगेश्कर की आवाज में गाया इक प्यार का नगमा- भावुक हुए यूजर्स
Embed widget