एक्सप्लोरर

Bihar Boat Capsized: बिहार की पुनपुन नदी में कांवड़ियों से भरी नाव पलटी, 2 लोग लापता, 20 लोग थे सवार 

Boat Overturned: नाव पर सवार स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव बहुत छोटी था और उस पर करीब 20 की संख्या में लोग सवार थे. अचानक वो असंतुलित हो गई और ये हादसा हुआ.

राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र की पुनपुन नदी में रविवार को एक नाव डूब गई, जिसमें एक कांवड़िया सहित दो लोग लापता हो गए. दोनों लापता की तालाश स्थानीय नाविकों के जरिए की जा रही है. डूबने वाले में एक कांवड़िया है, जिसकी पहचान नालंदा जिले के कराय परसुराय थाना क्षेत्र के रहने वाला 20 वर्षीय अभिषेक कुमार के रुप में की गई है.

दो युवक नाव से डूबकर हुए लापता 

जानकारी के मुताबिक अभिषेक कुमार त्रिवेणी संगम से गंगाजल लेकर गया जिले के बाबा सिद्धनाथ मंदिर बनावर पहाड़ पर जलाभिषेक कर जाने वाला था. दूसरा मनीष कुमार जो करीब 10 साल का लड़का था, वह गोविंदपुर से बाजार करके अपने घर समसपुर जाने के लिए नाव से पार हो रहा था, वह भी लापता हो गया है.

दोनों नाव से नदी पार करके त्रिवेणी संगम पर आ रहा थे. नाव पर करीब 20 लोग सवार थे, उसमें ज्यादातर कांवड़िया ही थे. बताया जा रहा है कि बाकी लोग तैर कर निकल गए. नाव पर सवार स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव बहुत छोटा था और उस पर करीब 20 की संख्या में लोग सवार थे. अचानक नाव असंतुलित हो गई और बीच में लगे पीपा पुल से टकरा गई, जिससे वो पलट गई और दो लोग लापता हो गए.

चार साल पहले ध्वस्त हो गया था पुल

बता दें कि जिस जगह पर घटना हुई है, यहां पर चार साल पहले 1889 का अंग्रेजों का जरिए बनाया गया लोहे का पक्का पुल था, जो ध्वस्त गया था. इसके बाद पथ निर्माण विभाग में नया पुल निर्माण की तैयारी हो रही है, लेकिन अभी तक निर्माण नहीं किया गया है. लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है और एक गांव से दूसरे गांव जाने में जहां 200 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, वहां अब 2 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी पड़ती है. 

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget