एक्सप्लोरर

Haridwar Stampede: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख, जानें क्या कहा

Haridwar Mansa Devi Temple Stampede: मनसा देवी मंदिर हादसे को लेकर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई.

उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में रविवार (27 जुलाई) को भगदड़ मच जाने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए. इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है. 

मनसा देवी हादसे को लेकर सीएम योगी ने एक्स पर लिखा-"उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित श्री मनसा देवी मंदिर मार्ग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. माँ मनसा देवी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.ॐ शांति!"

योगी सरकार 2-2 लाख की आर्थिक सहायता देगी

वहीं सीएम योगी ने बताया कि अधिकारियों को उत्तराखंड सरकार से समन्वय स्थापित कर दुर्घटना में काल-कवलित हुए उप्र के नागरिकों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद पहुंचाकर परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए हैं. इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को यूपी सरकार द्वारा 2-2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ मची

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि 35 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर किया गया है. डोबाल के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ मची. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मनसा देवी मंदिर के सीढ़ी वाले मार्ग पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई.

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक साहयता

इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. वहीं सीएम धामी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है.

5 घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर

वहीं सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है. 5 गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को तत्काल एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है. शेष 23 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget