एक्सप्लोरर

अगले पांच सालों में इन सेक्टरों में आएंगी 17 करोड़ नौकरियां, जानिए कौन सी होंगी वो नौकरी

अगले पांच साल में पूरे विश्व में 170 मिलियन नौकरियां आने वाली हैं. ये दावा किया गया है वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की एक रिपोर्ट में. इसमें ये भी बताया गया है कि किन सेक्टर में बूम आएगा और कहां गिरावट होगी.

विश्व भर में आने वाले पांच सालों में किन सेक्टरों में बूम आने वाला और किन सेक्टरों में गिरावट आएगी इसको लेकर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने एक रिपोर्ट जारी करी है. रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2025 में 7 करोड़ से अधिक नौकरियां आएंगी. इसके साथ ही साल 2030 तक 170 मिलियन नौकरियों के आने का अंदेशा है.

इस रिपोर्ट में ये साफ किया गया है कि किन सेक्टरों में आने वाले सालों में बढ़ोतरी होगी. इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि किन सेक्टरों में नौकरी के अवसर में गिरावट आने वाली है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आप किन सेक्टरों में आने वाले साल में आगे बढ़ सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: CBSE CTET दिसंबर 2024 का रिजल्ट जारी, ऐसे एक क्लिक में चेक करें नतीजे

इन सेक्टर में आएगी वृद्धि, वहीं कुछ में आएगी गिरावट 

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक 20 से 25 जनवरी के बीच दावोस में आयोजित की जाएगी. इस बैठक से पहले जारी 'फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2025' में बताया गया है कि अगले पांच सालों में कृषि श्रमिकों और ड्राइवरों के लिए नौकरियों में सबसे तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी. वहीं, कैशियर और टिकट क्लर्क की नौकरियों में सबसे बड़ी कमी आ सकती है. 1000 से अधिक कंपनियों के डेटा के आधार पर किए गए इस अध्ययन में यह भी सामने आया है कि आज भी कौशल में अंतर, यानी स्किल डिफरेंस, व्यवसायिक बदलाव के लिए सबसे बड़ी रुकावट बनी हुई है.

इन सेक्टरों में बढ़ेंगे रोजगार के मौके 

इन क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर तेजी से बढ़ने की संभावना है. एआई, बिग डेटा और साइबर सुरक्षा जैसे तकनीकी क्षेत्रों में कौशल की मांग बढ़ने वाली है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में नौकरियां बढ़ सकती हैं. रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षा जैसे जरूरी क्षेत्रों में 2030 तक सबसे ज्यादा रोजगार सृजित होंगे. साथ ही, एआई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति से रोजगार बाजार में नए बदलाव आ रहे हैं.

प्रौद्योगिकी और विशेषज्ञता वाली भूमिकाओं की मांग में भी वृद्धि हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे तेजी से बढ़ने वाली नौकरियों में खेतों में काम करने वाले मजदूर, हल्के ट्रक या डिलीवरी चालक, सॉफ़्टवेयर और एप्लिकेशन डेवलपर्स, फिनिशर और संबंधित ट्रेड श्रमिक, और दुकान विक्रेता शामिल हैं.

यहां काम हो सकते हैं रोजगार के अवसर 

रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक कुछ क्षेत्रों में नौकरियों की संख्या में कमी आ सकती है. इनमें कैशियर और प्रशासनिक सहायक जैसी भूमिकाएं सबसे अधिक प्रभावित होंगी. सबसे तेजी से घटने वाली नौकरियों में कैशियर और टिकट क्लर्क शामिल हैं. इसके अलावा, प्रशासनिक सहायक, कार्यकारी सचिव, बिल्डिंग केयरटेकर, क्लीनर और हाउसकीपर, और सामग्री-रिकॉर्डिंग और स्टॉक-कीपिंग क्लर्क जैसी भूमिकाओं में भी गिरावट आ सकती है.

यह भी पढ़ें: इन राज्यों के स्कूलों में हैं शिक्षकों की भारी कमी, एक राज्य है ऐसा जहां स्कूल में हैं मात्र 1 टीचर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, ग्रेजुएट्स के लिए प्राइवेट सेक्रेटरी की निकली भर्ती
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, ग्रेजुएट्स के लिए प्राइवेट सेक्रेटरी की निकली भर्ती
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget