एक्सप्लोरर

Saiyaara Box Office Day 10: 'सैयारा' वो रिकॉर्ड तोड़ने जा रही, जिसे पिछले 6 साल से कोई छू भी नहीं पाया!

Saiyaara Box Office Collection Day 10: 'सैयारा' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ने के बाद अब पिछले कई सालों की सबसे बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आगे बढ़ती दिख रही है.

मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने क्या-क्या किया बॉक्स ऑफिस की दुनिया में, ये किसी से भी अब छुपा नहीं है. फिल्म को रिलीज हुए अभी 10 दिन ही हुए हैं और फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर जाकर बैठ गई है.

इंडिया में 200 करोड़ के ऊपर और वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के ऊपर पहुंच चुकी फिल्म के पास अभी एक और मौका है. वो मौका है बॉलीवुड की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट बनने का. इस रिकॉर्ड पर अभी शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का कब्जा है. तो चलिए जान लेते हैं कि इस रिकॉर्ड को पाने के लिए अहान पांडे की फिल्म को अभी और कितनी कमाई करनी होगी.

'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक 'सैयारा' ने पहले हफ्ते में 175.25 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद 8वें दिन 18.50 करोड़ और 9वें दिन 27 करोड़ रुपये कमाते हुए 220.75 करोड़ रुपये का टोटल बिजनेस कर लिया.

वहीं, आज यानी 10वें दिन 10:15 बजे तक ये कलेक्शन 28.9 करोड़ रुपये हो चुका है और इसके साथ ही 'सैयारा' ने 249.65 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. बता दें कि आज के कलेक्शन से जुड़ा डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.

'कबीर सिंह' के नाम है सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म का रिकॉर्ड

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' साल 2019 में आई थी. फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, इंडिया में 278.80 करोड़ और वर्ल्डवाइड 377 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. पिछले 6 सालों से इसके पास बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में बॉलीवुड की मोस्ट सक्सेसफुल रोमांटिक फिल्म का रिकॉर्ड है.

'सैयारा' तोड़ेगी 'कबीर सिंह' का 6 साल पहले बना रिकॉर्ड?

अहान पांडे और अनीत पड्डा की हालिया रिलीज फिल्म वर्ल्डवाइड 9 दिनों में 326.70 करोड़ रुपये कमा चुकी है. इसमें आज का डोमेस्टिक कलेक्शन जोड़ दें तो ये 355 करोड़ के ऊपर पहुंचता है. यानी शाहिद कपूर की फिल्म का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिल्म को अभी करीब 22 करोड़ रुपये कमाने होंगे.

वहीं इंडिया में फिल्म की अभी तक की कमाई देखें तो 'कबीर सिंह' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए भी इसे करीब 30 करोड़ रुपये और कमाने हैं. फिल्म के पास अभी आज से लेकर 1 अगस्त तक का समय है, जब ये बिना किसी कंपटीशन के कमाई कर रही होगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

 

कमाल की बात ये है कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'कबीर सिंह' का बजट सैक्निल्क के मुताबिक, सिर्फ 55 करोड़ था. तो वहीं मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' का बजट भी सिर्फ 60 करोड़ रुपये है. यानी दोनों ही फिल्में छोटे बजट की हैं और दोनों ने बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं.

जाहिर है शाहिद कपूर की फिल्म का रिकॉर्ड किसी भी पल टूट सकता है. ऐसा होते ही 'सैयारा' बॉलीवुड की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म बन जाएगी.

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के होने वाले पीएम तारिक रहमान की दिलचस्प है लव लाइफ, मुश्किल वक्त में जुबैदा ने थामे रखा हाथ, जानें कौन हैं वो
बांग्लादेश के होने वाले पीएम तारिक रहमान की दिलचस्प है लव लाइफ, मुश्किल वक्त में जुबैदा ने थामे रखा हाथ, जानें कौन हैं वो
अनुष्का यादव को हुई बेटी, BJP ने तेज प्रताप को दी बधाई, कहा- 'लड्डू-मिठाई खाना है तो…'
अनुष्का यादव को हुई बेटी, BJP ने तेज प्रताप को दी बधाई, कहा- 'लड्डू-मिठाई खाना है तो…'
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश के होने वाले पीएम तारिक रहमान की दिलचस्प है लव लाइफ, मुश्किल वक्त में जुबैदा ने थामे रखा हाथ, जानें कौन हैं वो
बांग्लादेश के होने वाले पीएम तारिक रहमान की दिलचस्प है लव लाइफ, मुश्किल वक्त में जुबैदा ने थामे रखा हाथ, जानें कौन हैं वो
अनुष्का यादव को हुई बेटी, BJP ने तेज प्रताप को दी बधाई, कहा- 'लड्डू-मिठाई खाना है तो…'
अनुष्का यादव को हुई बेटी, BJP ने तेज प्रताप को दी बधाई, कहा- 'लड्डू-मिठाई खाना है तो…'
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
O’Romeo Review: रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
दिल जीत लेते हैं राजपाल यादव के ये 10 मीम्स, हर सिचुएशन में होते हैं फिट
दिल जीत लेते हैं राजपाल यादव के ये 10 मीम्स, हर सिचुएशन में होते हैं फिट
क्या आप भी मना रहे पहला Valentine’s Day? गलती से भी न करें ये गलती, वरना रूठ जाएगी पार्टनर
क्या आप भी मना रहे पहला Valentine’s Day? गलती से भी न करें ये गलती, वरना रूठ जाएगी पार्टनर
Embed widget