एक्सप्लोरर

Watch: मैनचेस्टर टेस्ट में चीटिंग पर उतरा इंग्लैंड, बॉल टेंपरिंग करते पकड़े गए ब्रायडन कार्स; इस वीडियो ने खोली पोल

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहा चौथे टेस्ट से बॉल टेंपरिंग का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में ब्रायडन कार्स गेंद से छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं.

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन के पहले दो घंटे तक इंग्लैंड की जीत पक्की दिख रही थी. फिर शुभमन गिल और केएल राहुल ने अंग्रेजों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. जीरो पर दो विकेट गिरने के बाद गिल और राहुल ने 174 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया. इंग्लैंड का हौसला क्या टूटा कि वो चीटिंग पर उतर आया है. मैनचेस्टर में खेले जा रहा चौथे टेस्ट से बॉल टेंपरिंग का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में ब्रायडन कार्स गेंद से छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं.

ब्रायडन कार्स ने गेंद को जूते से दबाया 

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ब्रायडन कार्स गेंद के जानबूझकर जूते से दबा रहे हैं. कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग की नजर इस पर पड़ जाती है. वो कहते हैं कि कार्स गेंद को जूते से रगड़ रहे हैं. इस गेंद एक तरफ से खराब होगी और फिर रिवर्स स्विंग मिलना शुरू हो जाएगी. 

स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर रिकी पोंटिंग ने कहा कि यह घटना ब्रायडन कार्स के आखिरी ओवर की थी, जहां वो अपने फॉलो-थ्रू में गेंद से छेड़छाड़ कर रहे थे. वह गेंद को रोकता है और… ऊप्स! गेंद के चमकदार हिस्से पर स्पाइक्स के कुछ बड़े निशान बना देता है.

311 की बढ़त घटकर रह गई सिर्फ 137

चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी को 544/7 के स्कोर से आगे बढ़ाया. इस समय तक इंग्लैंड की कुल बढ़त 186 रनों की हो चुकी थी. दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही जसप्रीत बुमराह ने लियाम डॉसन को 26 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया, लेकिन कप्तान स्टोक्स किसी मजबूत दीवार की तरह क्रीज पर टिके हुए थे. नंबर-10 के बल्लेबाज ब्रायडन कार्स भारतीय टीम के लिए सिर दर्द बने, जिन्होंने 47 रन की पारी खेलते हुए स्टोक्स के साथ 95 रनों की साझेदारी की. स्टोक्स की पारी 141 के स्कोर पर समाप्त हुई और इंग्लैंड ने 669 रनों का स्कोर खड़ा किया.

इस पारी के दौरान बेन स्टोक्स ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े. स्टोक्स अब बतौर कप्तान किसी एक ही टेस्ट मैच में शतक और 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें और इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गए हैं. स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर में 7,000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

गिल और राहुल ने किया कमाल

इंग्लैंड पहली पारी में 311 रनों की बढ़त हासिल कर चुका था. जवाब में यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में बिना खाता खोले चलते बने. पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर जायसवाल आउट हुए, उससे अगली ही गेंद पर साई सुदर्शन गोल्डन डक का शिकार बने. भारत ने शून्य पर ही दो अहम विकेट गंवा दिए थे.

कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 पर बैटिंग करते हैं, लेकिन दो शुरुआती झटकों के कारण उन्हें पहले ही ओवर में बैटिंग करने आना पड़ा. उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला और चौथे दिन स्टंप्स तक उनकी पार्टनरशिप 174 रनों की हो गई है. अगर टीम इंडिया बचे 137 रन नहीं बना पाती है तो उसे पारी की हार झेलनी पड़ेगी.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, कांग्रेस, SP, BSP से JDU तक... पार्टी अध्यक्ष की उम्र कितनी
BJP के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, कांग्रेस, SP, BSP से JDU तक... पार्टी अध्यक्ष की उम्र कितनी
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी; जानें पूरा मामला 
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी 
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन

वीडियोज

Nitin Nabin New BJP President: 'नबीन' आगाज, 'युवा कप्तान' को 'ताज'! | ABP News | Delhi
Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin
BJP New President: ताजपोशी से पहले भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे Nitin Nabin
BJP New President: नई कमान की शुरुआत...BJP के नए अध्यक्ष का स्वागत धूमधाम से होगा | Nitin Nabin
BJP New President: BJP मुख्यालय में बड़ा कार्यक्रम, नई कमान संभालेंगे Nitin Nabin | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, कांग्रेस, SP, BSP से JDU तक... पार्टी अध्यक्ष की उम्र कितनी
BJP के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, कांग्रेस, SP, BSP से JDU तक... पार्टी अध्यक्ष की उम्र कितनी
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी; जानें पूरा मामला 
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी 
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
'नागिन 7' से रातों रात बाहर हुई ये एक्ट्रेस, महज तीन हफ्तों में मेकर्स ने खेला बड़ा दांव
इस एक्ट्रेस का 'नागिन 7' से कटा पत्ता,महज तीन हफ्तों में मेकर्स ने खेला बड़ा दांव
बार-बार मुंह में हो रहे हैं छाले तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह लाइलाज बीमारी
बार-बार मुंह में हो रहे हैं छाले तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह लाइलाज बीमारी
मंकी ने हेलो बोला तो... बंदर के पास सेल्फी लेने गईं दीदी, मारा झपट्टा हो और गया कांड; देखें वीडियो
मंकी ने हेलो बोला तो... बंदर के पास सेल्फी लेने गईं दीदी, मारा झपट्टा हो और गया कांड; देखें वीडियो
वंदे भारत स्लीपर के टिकट कैंसिलेशन पर जितना कट रहा पैसा, उतने में मिल जाएगा राजधानी का टिकट; देखें कैलकुलेशन
वंदे भारत स्लीपर के टिकट कैंसिलेशन पर जितना कट रहा पैसा, उतने में मिल जाएगा राजधानी का टिकट; देखें कैलकुलेशन
Embed widget