एक्सप्लोरर

कांगो में इस्लामिक आतंकियों ने चर्च पर बरपाया कहर, 'संडे मास' में आए 21 लोगों को उतारा मौत के घाट

ADF Attacks in East Congo: इस्लामिक स्टेट के समर्थन वाले विद्रोही समूह अलायड ड्रेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) ने पूर्वी कांगो स्थित एक कैथोलिक चर्च परिसर में हमले को अंजाम दिया है.

मध्य अफ्रीका के एक देश रिपब्लिक ऑफ कांगो में रविवार (27 जुलाई, 2025) को बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इस्लामिक स्टेट (ISIS) के समर्थन वाले विद्रोही समूह अलायड ड्रेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) ने पूर्वी कांगो स्थित एक कैथोलिक चर्च परिसर में हमला किया है. इस हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है. इस बात की जानकारी सिविल सोसायटी के एक नेता ने दी है.

सिविल सोसायटी के नेता के मुताबिक, आईएसआईएस समर्थित विद्रोही समूह अलायड ड्रेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) ने पूर्वी कांगो के कोमांडा स्थित एक कैथोलिक चर्च के परिसर में यह हमला रविवार तड़के करीब 1 बजे किया. इस आतंकवादी हमले में कई स्थानीय घरों को भी नुकसान हुआ है. हमले के दौरान कई घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया.

कोमांडा के सिविल सोसायटी को-ऑर्डिनेटर दियूदोने दूरंथाबो के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “इस आतंकी हमले में 21 से ज्यादा लोगों को चर्च परिसर के अंदर और बाहर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. हमने कम से कम तीन जली हुई लाशें बरामद की हैं और कई घर भी जल गए हैं. लेकिन इस मामले में जांच अभी जारी है.”

DRC सेना ने 10 लोगों के मौत की पुष्टि की

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि, रिपब्लिक ऑफ कांगो के इतुरी प्रांत स्थित कोमांडा में कांगोली सेना के प्रवक्ता ने इस आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है. डीआरसी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स नगोंगो न कहा, “आज रविवार (27 जुलाई, 2025) की सुबह हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक कुछ हथियारबंद लोग माचेते (धारदार चाकू) लेकर कोमांडा स्थित एक कैथोलिक चर्च में घुस आए. वहां कम से कम 10 लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी और कुछ स्थानीय दुकानों को आग लगा दी.”

दियूदोने दूरंथाबो ने हमले को लेकर जताई हैरानी

वहीं, कोमांडा के सिविल सोसायटी को-ऑर्डिनेटर दियूदोने दूरंथाबो ने कहा, “हम सच में बहुत ज्यादा निराश हैं क्योंकि यह हैरानी की बात है कि ऐसा हमला उस शहर में कैसे हो सकता है, जहां सभी बड़े-बड़े सुरक्षा अधिकारी मौजूद हैं. अब हालात यह है कि कुछ नागरिक इलाके से भागना शुरू कर चुके हैं और बुनीय की ओर जा रहे हैं.”

दूरंथाबो ने मांग करते हुए कहा, “हम जल्द से जल्द इस मामले में सैन्य हस्तक्षेप की मांग करते हैं, क्योंकि हमें बताया गया कि दुश्मन अभी भी हमारे शहर के पास मौजूद है.”

यह भी पढे़ेंः 'थाईलैंड और कंबोडिया सीजफायर पर तुरंत बातचीत के लिए तैयार', धमकी के बाद ट्रंप का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget