एक्सप्लोरर

ये हैं भारत के 5 सबसे रईस मुस्लिम घराने, जानें इनके पास कितना पैसा?

भारत में कई मुस्लिम परिवार ऐसे हैं जिनकी संपत्ति न केवल अरबों-खरबों में है, बल्कि उनकी कहानियां भी प्रेरणादायक हैं. उनके बारे में आज हम आपको बताएंगे..

भारत में कई मुस्लिम परिवार अपनी मेहनत, व्यापारिक कुशलता के दम पर आर्थिक रूप से बेहद सफल हैं. ये परिवार न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं. आज हम आपको ऐसे ही पांच भारत के सबसे अमीर मुस्लिम परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में बताएंगे. 

अजीम प्रेमजी

भारत में सफल मुस्लिम बिजनेसमैन में से एक अजीम प्रेमजी अपनी अमीरी और दिलेरी के लिए जाने जाते है. अजीम प्रेमजी, विप्रो लिमिटेड के संस्थापक और चेयरमैन हैं. विप्रो एक प्रमुख आईटी कंपनी है, अजीम प्रेमजी अपनी परोपकारिता के लिए भी प्रसिद्ध हैं. उन्होंने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा सामाजिक कार्यों, खासकर शिक्षा, के लिए दान किया है. फोर्ब्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 12.2 बिलियन अमेरिकन डॉलर यानि 1 लाख करोड़ रुपये तक की है और हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2021 के अनुसार, 9713 करोड़ रुपये दान कर दिया. अगर हर दिन के हिसाब से गिना जाए तो 27 करोड़ रुपये प्रतिदिन उन्होंने दान में दे दिया है. 

एम.ए. यूसुफ अली परिवार (लुलु ग्रुप)

एम.ए. यूसुफ अली लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. केरल के रहने वाले यूसुफ अली ने अबू धाबी में अपनी कंपनी शुरू की थी. जो अब मध्य पूर्व, भारत और अन्य देशों में हाइपरमार्केट और शॉपिंग मॉल का एक बड़ा नेटवर्क है. फोर्ब्स के मुताबिक ‘मिडिल ईस्ट रिटेल किंग’ के नाम से जाने जाने वाले यूसुफ अली की कुल संपत्ति 7.4 अरब डॉलर है (लगभग 65,150 करोड़ रुपये) है. भारत में उन्होंने केरल में बड़े शॉपिंग मॉल बनाए हैं, जो रोजगार और व्यापार के अवसर प्रदान करते हैं.

यूसुफ हमीद

यूसुफ हमीद सिप्ला फार्मास्युटिकल्स के मालिक हैं, जो भारत की प्रमुख दवा कंपनियों में से एक है. यूसुफ हमीद एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और उद्योगपति हैं, जिन्होंने सस्ती दवाओं के उत्पादन में योगदान दिया है, खासकर एचआईवी/एड्स के इलाज के लिए. उनकी कुल संपत्ति लगभग 2.6 बिलियन डॉलर (लगभग 21,000 करोड़ रुपये) आंकी गई है. सिप्ला का मुख्यालय मुंबई में है, और यह कंपनी दुनियाभर में अपनी दवाओं के लिए जानी जाती है. यूसुफ हमीद को 2005 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था.

रफीक मलिक 

भारत के जाने-माने बिजनेसमैन और मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड के चेयरमैन हैं. उनकी कंपनी मेट्रो शूज भारत में एक प्रमुख फुटवेयर रिटेल चेन है, जो मेट्रो, मोची, वॉकवे, दा विंची और फिटफ्लॉप जैसे ब्रांड्स के लिए जानी जाती है. फोर्ब्स के अनुसार, रफीक मलिक की कुल संपत्ति 2.1 बिलियन डॉलर (लगभग 17,160 करोड़ रुपये) है. 2023 में, वे फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में 1,434वें स्थान पर थे और 2022 में भारत के 89वें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध थे. 

डॉ. आजाद मूपेन

डॉ. आजाद मूपेन की, जो दुबई में रहने वाले एक भारतीय मूल के उद्यमी और चिकित्सक हैं. केरल के कालपकांचेरी में 1953 में जन्मे डॉ. मूपेन ने कालीकट मेडिकल कॉलेज से MBBS और MD की पढ़ाई पूरी की. अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने गोल्ड मेडल भी हासिल किया। 1987 में, वह एक विशेष काम के सिलसिले में दुबई गए और यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया. फोर्ब्स के अनुसार, 2024 तक डॉ. आजाद मूपेन की कुल संपत्ति लगभग 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 8300 से 8400 करोड़ रुपये है। यह उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सबसे अमीर भारतीयों में से एक हैं. 

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में किन जगहों के नाम अब तक बदल चुके, इनमें आपके एरिया का नाम तो नहीं?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Land Purchase: पहाड़ों पर क्यों जमीन नहीं ले सकते दूसरे राज्यों के लोग, जानें कब बनाया गया था यह कानून?
पहाड़ों पर क्यों जमीन नहीं ले सकते दूसरे राज्यों के लोग, जानें कब बनाया गया था यह कानून?
Largest Temple Bell: देश के किस मंदिर में लगा है सबसे बड़ा घंटा, कितने किलोमीटर तक गूंजती है इसकी आवाज?
देश के किस मंदिर में लगा है सबसे बड़ा घंटा, कितने किलोमीटर तक गूंजती है इसकी आवाज?
Shailesh Laudha Daughter Wedding : जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
River Water vs Sea Water: मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 
मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस हत्या ने बिगाड़े भारत-कनाडा के रिश्ते, उसमें बिश्नोई गैंग का हाथ? 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से कैसे हुआ खुलासा
निज्जर की हत्या, 24 की गिरफ्तारी और बिश्नोई गैंग पर आरोप... 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से हिली अपराध की दुनिया
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget