एक्सप्लोरर

Shani Dev: कुंभ, मीन और मेष राशि वाले शास्त्र अनुसार करें इस विधि से शनि पूजन, कम होगा साढ़ेसाती का प्रकोप

Shani Dev: शनि की साढ़ेसाती जीवन में कई कठिनाई और चुनौती लेकर आती है. फिलहाल कुंभ, मीन और मेष राशि पर साढ़ेसाती चल रही है. अगर आप इस विधि से शनि देव की पूजा करेंगे तो साढ़ेसाती का प्रभाव कम होगा.

Shani Dev: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि देव हर ढाई साल में एक बार राशि बदलते हैं. शनि के राशि बदलते ही कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का समय शुरू हो जाता है, कुछ राशियों पर चल रही साढ़ेसाती समाप्त हो जाती है तो वहीं कुछ राशियों पर साढ़ेसाती का चरण बदल जाता है.

शनि देव का गोचर 2025 में मार्च के महीने में हुआ था. फिलहाल शनि मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे. इस समय कुंभ, मीन और मेष राशि वाले जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. वैसे तो शनिदेव को न्यायाधीश कहा जाता है, क्योंकि शनि व्यक्ति को कर्मों के अनुरूप अच्छा या बुरा फल देते हैं.

साढ़ेसाती का प्रकोप

साढ़ेसाती ऐसा चरण होता है जो व्यक्ति के लिए चुनौतिपूर्ण समय होता है. हालांकि अच्छे कर्म वालों को साढ़ेसाती से डरने की जरूरत नहीं है. लेकिन ज्योतिष के अनुसार, यह व्यक्ति के कठिन समय जरूर होता है, जब उसे कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती है. खासकर कुंडली में शनि जब नीच राशि, निर्बल, शत्रु क्षेत्र में या फिर अशुभ स्थान में होते हैं तो साढ़ेसाती के समय कुपित होकर शनि अशुभ फल देते हैं. जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही होती है, वह शनि देव के पूजन और कुछ नियमों का पालन कर इसके नकारात्मक प्रभाव से बच सकते हैं.  

कुंभ, मीन और मेष राशि वाले करें ये काम

शनि देव की पूजा- मेष, कुंभ और मीन राशि वाले जातक शनिवार के दिन विधि-विधान से शनि देव की पूजा करें. इससे साढ़ेसाती का असर कम होगा. शनिवार के दिन काले या नीले रंग के कपड़े धारण कर शनि मंदिर में जाएं और सरसों तेल का दीप जलाएं. ध्यान रखें दीपक मिट्टी या लोहे का होना चाहिए. शनि देव को काले फूल, शमी पत्र आदि अर्पित करें. फिर कुछ देर मंदिर में ही बैठकर शनि मंत्र या शनि चालीसा का पाठ करें.

विशेष उपाय जिससे शनि होते हैं शांत

शनि देव की कृपा पाने के लिए या जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही होती है, उन्हें ये विशेष उपाय जरूर करने चाहिए. इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं. जैसे शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी या भोजन खिलाएं, काले तिल, सरसों तेल, कंबल आदि का दान गरीबों में करें, काले रंग के जूते-चप्पलों का दान करें, हनुमान जी की पूजा करें और पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं.

कुंभ, मीन और मेष वाले इन बातों का रखें ध्यान

  • कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर अभी साढ़ेसाती चल रही है. इसलिए आप झूठ बोलने, धोखा देने या किसी प्रकार का गलत कार्य करने से बचें, वरना शनि देव से भयंकर दंड मिल सकता है.
  • साढ़ेसाती से प्रभावित राशियों को आलस्य से बचना चाहिए, मजदूरों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करना चाहिए, पशुओं को सताना नहीं चाहिए और बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए.
  • जिन राशि पर साढ़ेसाती का चरण चल रहा हो उन्हें मांस-मदिरा और गलत संगति से दूर रहना चाहिए.

FAQs

Q. कुंभ राशि पर साढ़ेसाती कब तक चलेगी?

A. कुंभ राशि पर साढ़ेसाती 3 जून 2027 तक रहेगी.

Q. क्या साढ़ेसाती खतरनाक होती है?

A. नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है कि साढ़ेसाती हमेशा कष्टकारी ही हो.

Q. क्या हनुमान जी की पूजा से साढ़ेसाती का असर कम होता है?

A. हां, हनुमान जी की पूजा से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है, क्योंकि हनुमान जी के भक्तों को शनि कष्ट नहीं देते.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से यश में वृद्धि, अतिरिक्त आय के साधन, पिता-भाई के साथ से मुनाफा व नया आउटलेट खोलने की योजना
आज का कन्या राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से यश में वृद्धि, अतिरिक्त आय के साधन, पिता-भाई के साथ से मुनाफा व नया आउटलेट खोलने की योजना
आज का सिंह राशिफल 20 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से आलस्य व कठोरता पर नियंत्रण जरूरी, पुरानी प्रॉपर्टी की वापसी व बड़ी कंपनी का सहयोग
आज का सिंह राशिफल 20 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से आलस्य व कठोरता पर नियंत्रण जरूरी, पुरानी प्रॉपर्टी की वापसी व बड़ी कंपनी का सहयोग
आज का कर्क राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से व्यापार में बंपर लाभ, टैक्स विवाद का समाधान व कॉरपोरेट में बड़ी खुशखबरी
आज का कर्क राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से व्यापार में बंपर लाभ, टैक्स विवाद का समाधान व कॉरपोरेट में बड़ी खुशखबरी
आज का मिथुन राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से रिश्तेदारों से दूरी, मैनेजमेंट सुधारें, ऑफिशियल ट्रैवलिंग व गृह कलह में मौन की सलाह
आज का मिथुन राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से रिश्तेदारों से दूरी, मैनेजमेंट सुधारें, ऑफिशियल ट्रैवलिंग व गृह कलह में मौन की सलाह

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget