एक्सप्लोरर

युद्ध जैसे हालात में कैंसिल हो गई है फ्लाइट तो क्या टिकट का पैसा मिलता है रिफंड? जान लीजिए जवाब

Flight Cancellation Refund Rules: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बन सकते हैं युद्ध जैसे हालात. अगर ऐसे कैंसिल हो गई है फ्लाइट. तो क्या आपको रिफंड मिलेगा या नहीं. जानें क्या है नियम. 

Flight Cancellation Refund Rules: भारत के सशस्त्र बलों ने आज यानी 7 मई को पाकिस्तान में बसे आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है. भारतीय सशस्त्र बलों मे 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमले का बदला लिया है. इसके लिए ऑपरेशन सिंदूर किया गया. जिसमें 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया है. भारतीय सशस्त्र बलों के इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है.

इसी को देखते हुए भारत सरकार ने देश के 9 एयरपोर्ट को बंद कर दिया है. यानी इन एयरपोर्ट्स से फिलहाल उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. जिस वजह से कई फ्लाइट्स कैंसिल भी हुई हैं. इसमें अगर आपकी भी फ्लाइट शामिल है. तो क्या आपको रिफंड मिलेगा या नहीं. जान लीजिए क्या है नियम. 

युद्ध जैसी स्थिति में फ्लाइट कैंसिल तो मिलेगा रिफंड?

आपको बता दें युद्ध जैसी स्थिति अगर बनती है. और फ्लाइट कैंसिल होती है. तो ऐसे में रिफंड मिल सकता है. बता दें देश के तकरीबन 9 एयरपोर्ट पर उड़ानों को रोक दिया गया है. जिस वजह से कई फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं. अगर आपकी भी फ्लाइट इसमें शामिल है. तो फिर आप रिफंड के हकदार है. बता दें नियमों के मुताबिक आपको बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के पूरा रिफंड मिलना चाहिए.

क्योंकि यह फैसला एयरलाइन की ओर से लिया गया है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के नियमों के मुताबिक अगर एयरलाइन की गलती से फ्लाइट कैंसिल होती है. तो फिर ऐसी स्थिति में यात्री को पूरा पैसा वापस मिलता है. हालांकि आपको एयरलाइन हेल्पलाइन में काॅल करके जानकारी लेनी जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: ट्रेन में किन जानवरों को साथ लेकर जा सकते हैं आप? जान लीजिए क्या हैं नियम

क्या होगी इसकी प्रोसेस?

अगर आपकी फ्लाइट कैंसिल हो जाती है तो फिर आपको एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर जाना होगा. वहां आपको कैंसिल फ्लाइट्स और रिफंड स्टेटस चेक करना होगा. और आपके वहां रिफंड का स्टेटस नहीं दिखाई देता. तो फिर आपको कस्टमर केयर पर काॅल करके जानकारी लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: एसी की तरह कूलर की भी होती है रेटिंग! ऐसे अपना बिजली बिल बचा सकते हैं आप

और आपने किसी थर्ड पार्टी साइट से टिकट बुक की है. तो रिफंड के लिए आपको वहां संपर्क करना होता है. लेकिन अगर एयरलाइन आपको रिफंड देने से मना करती है. तो फिर आप इसकी शिकायत DGCA की ऑफिशियल वेबसाइट  https://www.dgca.gov.in/digigov-portal/ पर जाकर कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में गरीब महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर खरीदा, बिल्डर ने नहीं दी कार पार्किंग, 2 साल बाद आया कोर्ट का फैसला
घर खरीदा, बिल्डर ने नहीं दी कार पार्किंग, 2 साल बाद आया कोर्ट का फैसला
Solar Panel: ठंड से पहले लगवाएं सोलर पैनल, बिजली बिल में मिलेगी राहत
Solar Panel: ठंड से पहले लगवाएं सोलर पैनल, बिजली बिल में मिलेगी राहत
LPG Cylinder: ज्यादा दिन चलेगा LPG सिलेंडर, बस करें ये काम
LPG Cylinder: ज्यादा दिन चलेगा LPG सिलेंडर, बस करें ये काम
अब घर बैठे होगा आयुष्मान कार्ड e-KYC, मोबाइल से मिनटों में करें वेरिफिकेशन
अब घर बैठे होगा आयुष्मान कार्ड e-KYC, मोबाइल से मिनटों में करें वेरिफिकेशन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget