एक्सप्लोरर

दो दिनों से शेयर बाजार की गिरावट पर ब्रेक, 443 प्वाइंट उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, इन शेयरों में तेजी

Stock Market: पहली तिमाही की जबरदस्त नतीजे की वजह से एटरनल जो पूर्व में जोमैटो था, इसके शेयर में 5.38 प्रतिशत की तेजी दिखी है. दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 2.76% उछला है.

Stock Market News: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 21 जुलाई 2025 को पिछले दो कारोबारी सत्रों से आ रही गिरावट पर विराम लग गया. 30 अंकों वाला बीएसई सेंसेक्स जहां 443 अंक यानी 0.54 प्रतिशत चढ़ा और 82,200.34 अंक पर आ गया. वहीं, एनएसई का निफ्टी-50 भी 122.30 अंक यानी 0.49% की बढ़त के साथ 25,090.70 पर बंद हुआ. एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के वित्तीय नतीजों से प्रमुख शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार में तेजी दिखी. 

इससे पहले शुक्रवार को निफ्टी एक महीने के निचले स्तर 25000 के नीचे जाकर बंद हुआ था. एशियाई बाजार की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह ने भी बाजार को समर्थन दिया.

Eternal के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

पहली तिमाही के जबरदस्त नतीजे की वजह से एटरनल जो पूर्व में जोमैटो था, इसके शेयर में 5.38 प्रतिशत की तेजी दिखी है. दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 2.76% उछला है. जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 15.9% उछलकर 13,558 करोड़ रुपये होने की सूचना के बाद बैंक का शेयर चढ़ा है. HDFC बैंक का शेयर 2.19%  उछला.

हालांकि, एचडीएफसी बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तमाही के दौरान एकीकृत शुद्ध लाभ 1.31% की गिरावट के साथ 16,258 करोड़ रुपये रहने के बावजूद इसके शेयर में उछाल आया है. कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा मोटर्स के शेयर भी मुनाफे के साथ बंद हुए.

इन शेयरों में गिरावट

वैसे मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स में 3.29% की गिरावट दिखी. अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 26,994 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तिमाही लाभ हुआ है. इसके साथ ही, अन्य शेयर जैसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और एचसीएल के शेयर भी नुकसान में रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग के पैनल अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति का इंतजार, जानें देरी पर क्या बोली सरकार

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget