एक्सप्लोरर

पहले से अब इतनी सस्ती हो गई Maruti Brezza, क्या मिडिल क्लास फैमिली के लिए है बेहतर ऑप्शन?

Maruti Suzuki Brezza: मारुति सुजुकी ब्रेजा पर इस महीने यानी जुलाई 2025 में डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. आइए इस कार की ऑन-रोड कीमत, माइलेज और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

अगर आप अपने परिवार के लिए एक स्टाइलिश, सेफ और फ्यूल एफिशिएंट SUV खरीदना चाहते हैं, तो Maruti Suzuki Brezza एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. दरअसल, जुलाई 2025 में कंपनी इस SUV पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसकी कीमत और भी सस्ती हो गई है. Maruti की ये SUV सिर्फ अच्छा माइलेज ही नहीं देती, बल्कि फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह अपने सेगमेंट की गाड़ियों जैसे Scorpio, Nexon और Punch से बेहतर साबित हो रही है.

कीमत और ऑफर डिटेल्स 

  • Maruti Suzuki Brezza की एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए यह 14.14 लाख रुपये तक जाती है. दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत 9.51 लाख रुपये से 16.38 लाख रुपये के बीच है.

  • CNG वर्जन की कीमत 10.70 लाख (एक्स-शोरूम) है. जुलाई 2025 में आप इस SUV पर 45,000 तक की बचत कर सकते हैं. यह छूट अलग-अलग वेरिएंट और डीलरशिप पर अलग हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर ये डील मिडिल क्लास के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं.

कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स ?

  • Maruti Brezza अपने शानदार फीचर्स की वजह से ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है. इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर दिया गया है और 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके साथ 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. SUV में रियर AC वेंट्स, हेड्स-अप डिस्प्ले, फास्ट-चार्जिंग USB पोर्ट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं.

  • सेफ्टी के मामले में भी Maruti Brezza काफी मजबूत विकल्प है. इसमें छह एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें ABS विद EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई-स्पीड वार्निंग सिस्टम और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं. 

इंजन और परफॉर्मेंस

  • इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Maruti Brezza में 1.5-लीटर का K-सीरीज डुअल-जेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 101.6 bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं. CNG वेरिएंट में भी यही इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें पावर आउटपुट 86.6 bhp और 121.5 Nm तक रहता है.
  • इस SUV में स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम जैसी टेक्नोलॉजी दी गई हैं, जो इसकी फ्यूल एफिशिएंसी को और बेहतर बनाती हैं.
  • Maruti Brezza अपनी सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUVs में से एक है. इसका पेट्रोल मैनुअल वर्जन 19.89 से 20.15 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि पेट्रोल ऑटोमैटिक 19.80 kmpl का और CNG वर्जन 25.51 km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है. 

ये भी पढ़ें:-

कितनी सैलरी होने पर मिल जाएगी Maruti Grand Vitara Hybrid? जानिए डाउन पेमेंट का हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget