एक्सप्लोरर

UGC NET जून 2025 का रिजल्ट 22 जुलाई को होगा जारी, ऐसे करें समय रहते तैयारी

UGC NET जून 2025 का रिजल्ट 22 जुलाई को जारी होगा. उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in पर रोल नंबर व जन्मतिथि से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

अगर आपने UGC NET जून 2025 की परीक्षा दी है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 22 जुलाई को यूजीसी नेट जून सत्र का परिणाम जारी करने जा रही है. जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आप इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे. लेकिन रिजल्ट से पहले कुछ जरूरी तैयारी कर लेना बेहद जरूरी है, ताकि अंतिम समय पर कोई परेशानी न हो.

रिजल्ट से पहले रखें ये चीजें तैयार

रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, आवेदन संख्या और जन्मतिथि की जरूरत होगी. ये सभी जानकारियां आपके एडमिट कार्ड में होती हैं, इसलिए इसे पहले से ही सुरक्षित रख लें. रिजल्ट आते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होता है, जिससे लॉगिन में समय लग सकता है. इसलिए ज़रूरी जानकारी पहले से तैयार रखें.

कितने नंबर वालों को मिलेगी सफलता?

सिर्फ 6% उम्मीदवारों को ही असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य माना जाएगा. यह 6% स्लॉट सरकारी आरक्षण नीति के अनुसार सभी कैटेगरी में बांटे जाएंगे. जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक, जबकि SC, ST, OBC-NCL, PwD और थर्ड जेंडर को 35% अंक लाने होंगे. JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए सीटें भी आरक्षण नीति के आधार पर बांटी जाएंगी. इस बार की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) फॉर्मेट में भारत के अलग-अलग शहरों में आयोजित की गई थी.

क्यों होती है UGC NET परीक्षा?

UGC NET परीक्षा भारत के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता तय करने के लिए होती है. यह उन छात्रों के लिए एक जरूरी कदम है जो शिक्षा या रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं.

ऐसे करें UGC NET जून 2025 का रिजल्ट डाउनलोड

  1. सबसे पहले वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर “Candidate Activity” सेक्शन में जाएं.
  3. वहां “UGC NET June 2025: Click Here for Scorecard” पर क्लिक करें.
  4. अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें.
  5. Submit बटन पर क्लिक करें.
  6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड करके आगे के लिए सेव रख लें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ टिकट बुक करने से नहीं मिलेगा रूस का वीजा, बैंक बैलेंस और जवाब दोनों चाहिए पक्के!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget