एक्सप्लोरर

Mangla Gauri Vrat Katha: मंगला गौरी पूजा में पढ़ें ये व्रत कथा, अखंड रहेगा सुहाग, कामना होगी पूरी

Mangla Gauri Vrat Katha: आज 22 जुलाई 2025 को सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत है. हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व है. आज के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर पूजा करती हैं और मंगला गौरी की कथा सुनती हैं.

सावन के महीने में पड़ने वाले मंगलवार के दिन मंगला गौरी का व्रत रखने का विधान है. खासकर यह व्रत सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं. आज मंगलवार 22 जुलाई को सुहागिनों ने सावन महीने का दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा है.

धार्मिक दृष्टिकोण से इस दिन का महत्व काफी महत्वपूर्ण होता है. एक ओर सावन का महीना शिवजी को समर्पित है तो वहीं सावन का मंगलवार मां पार्वती (मां गौरी) की पूजा और व्रत के लिए. मंगला गौरी व्रत के दिन सुहागिनें व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं. लेकिन पूजा में मंगला गौरी व्रत कथा जरूर पढ़ें या सुनें, क्योंकि इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है.

मंगला गौरी व्रत कथा (Mangla Gauri Vrat Katha in Hindi)

पौराणिक कथा के अनुसार, एक शहर में धर्मपाल नाम का व्यापारी रहता था. उसकी पत्नी रूपवती और गुणवती थी. ईश्वर की कृपा से दंपती के पास धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं थी. लेकिन उन्हें कोई संतान नहीं था, जिस कारण वे दुखी रहते थे. कुछ समय बाद उन्हें एक पुत्र की प्राप्ति हुई, लेकिन वह अल्पायु था. पुत्र को श्राप मिला था कि 16 वर्ष की आयु में सांप के काटने से उसकी मौत हो जाएगी.

ऐसा संयोग बना कि, व्यापारी के अल्पायु पुत्र का विवाह 16 वर्ष से पूर्व हो गया. जिसके साथ उसका विवाह हुआ उसकी मां माता मंगला गौरी का व्रत किया करती थी. मंगला गौरी व्रत के परिणामस्वरुप उसने अपनी पुत्री के लिए एक ऐसे सुखी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त किया था, जिससे वह कभी विधवा नहीं हो सकती थी. इस कारण व्यापारी धर्मपाल के अल्पायु पुत्र की आयु 100 साल हो गई.

इसलिए सभी नवविवाहित और विवाहित महिलाएं मंगला गौरी का व्रत-पूजन करती है और सुखी व स्थायी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं. इसलिए विवाहित स्त्रियों का यह नियमपूर्वक यह व्रत जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Buri Nazar: राई, मिर्च या नमक ही नहीं बल्कि चप्पल से भी उतारते हैं बुरी नजर, ये है पारंपरिक तरीका

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026 Start Date: इस बार सावन में होंगे केवल 4 सोमवार, जानें कब से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व
Sawan 2026: इस बार सावन में होंगे केवल 4 सोमवार, जानें कब से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व और क्या हैं शुभ योग
Shani Vakri 2026: जुलाई में शनि की वक्री चाल से मचेगी हलचल, पर इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात!
जुलाई में 4 बड़े ग्रहों का महागोचर, जानें कौन सी हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां, जिनके शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन?
Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्यों पर लगेगा 'ब्रेक', शादी के लिए 4 महीने और उपनयन के लिए अगले साल तक का इंतजार
देवशयनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्यों पर लगेगा 'ब्रेक', शादी के लिए 4 महीने और उपनयन के लिए अगले साल तक का इंतजार
Tirumala: भगवान वेंकटेश्वर की कृपा या अटूट संकल्प? 116 वर्ष की शतायु महिला ने पैदल चढ़ीं तिरुमला की 3,550 सीढ़ियाँ
भगवान वेंकटेश्वर की कृपा या अटूट संकल्प? 116 वर्ष की शतायु महिला ने पैदल चढ़ीं तिरुमला की 3,550 सीढ़ियाँ

वीडियोज

Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget