एक्सप्लोरर

राजस्थान के जिस झुंझनू के रहने वाले हैं जगदीप धनखड़, वहां रहते हैं कितने हिंदू और कितने मुसलमान?

झुंझुनू राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र का प्रमुख जिला है. यह वह जिला है, जहां से जगदीप धनखड़ जैसे शख्स ने निकलकर देश के उपराष्ट्रपति जैसे बड़े संवैधानिक पद तक का सफर तय किया.

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने तबीयत खराब रहने की वजह से यह फैसला लिया. बता दें कि जगदीप धनखड़ राजस्थान के झुंझनू जिले के रहने वाले हैं. क्या आप जानते हैं कि इस जिले में कितने हिंदू और कितने मुसलमान रहते हैं? आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. 

किन चीजों के लिए मशहूर है झुंझनू?

झुंझुनू राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र का प्रमुख जिला है. यह इलाका अपनी हवेलियों, किलों और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए मशहूर है. यह वह जिला है, जहां से जगदीप धनखड़ जैसे शख्स ने निकलकर देश के उपराष्ट्रपति जैसे बड़े संवैधानिक पद तक का सफर तय किया. झुंझुनू की संस्कृति में हिंदू और मुस्लिम समुदायों का मेलजोल और भाईचारा देखने को मिलता है. हालांकि, आंकड़ों की बात करें तो जानते हैं कि इस जिले में हिंदू और मुस्लिम आबादी का अनुपात क्या है?

2011 में इतनी थी जनसंख्या

2011 की जनगणना के अनुसार, झुंझुनू जिले की कुल जनसंख्या 21,37,045 थी. यहां हिंदू धर्म को मानने वाले लोग सबसे ज्यादा हैं. 2011 की जनगणना के मुताबिक, जिले की कुल जनसंख्या का 88.49% हिस्सा हिंदुओं का है. इसका मतलब है कि झुंझुनू में हिंदुओं की संख्या करीब 18,90,000 थी. ये आंकड़ा राजस्थान के औसत हिंदू जनसंख्या (88.49%) के बराबर है, जो बताता है कि झुंझुनू में हिंदू समुदाय का दबदबा है. 

झुंझनू में कितनी है मुस्लिम आबादी?

मुस्लिम समुदाय झुंझुनू में दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय है. 2011 की जनगणना के अनुसार, जिले की कुल जनसंख्या का 10.68% मुस्लिम आबादी है. इसका मतलब यह है कि 2011 में हुई जनगणना के हिसब से मुस्लिमों की संख्या लगभग 2,28,178 थी. सिर्फ झुंझुनू शहर (म्युनिसिपल क्षेत्र) की बात करें तो 2011 की जनगणना के हिसाब से शहर की जनसंख्या 1,18,473 थी. 

झुंझनू के शहरी इलाकों में ज्यादा रहते हैं मुस्लिम

2011 की जनगणना के मुताबिक, झुंझनू के शहरी इलाकों में हिंदू जनसंख्या शहर की कुल आबादी का 55.21 पर्सेंट थी. इसका मतलब यह है कि उस वक्त करीब 65,385 लोग हिंदू थे. वहीं, शहर की जनसंख्या का 44.46 पर्सेंट मुस्लिम आबादी थी, यानी 52,679 लोग मुसलमान थे. 

2025 में कितनी हो सकती है झुंझनू की आबादी?

2011 की जनगणना के मुताबिक, झुंझनू में हिंदुओं की संख्या करीब 18.9 लाख (88.49%) और मुस्लिमों की संख्या करीब 2.28 लाख (10.68%) थी. हालांकि, शहरी इलाके में मुस्लिम आबादी का अनुपात थोड़ा ज्यादा 44.46% था. 2025 में झुंझनू की अनुमानित जनसंख्या 24.69 लाख हो सकती है, जिसमें हिंदू और मुस्लिम आबादी का अनुपात पहले जैसा ही रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ को कितनी मिलेगी पेंशन? जान लें हर डिटेल

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, शेख हसीना की आवामी लीग नहीं लड़ पाएगी चुनाव
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, शेख हसीना की पार्टी नहीं लड़ पाएगी चुनाव
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
T20 World Cup 2026 Tickets: सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल

वीडियोज

Paridhi Sharma की Untold Journey: Jodha Akbar Audition, Pankaj Tripathi Moment और Mumbai Struggle की Real Story
3I ATLAS घूमा और खिंच गई फोटो; नई तस्वीर अचंभित करने वाली! | ABPLIVE
Dhurandhar Lyari Real Story Explained: कहानी रहमान डकैत की ल्यारी की, जहां जन्मा असली रहमान डकैत!
BJP Chief New Update: यूपी बीजेपी चीफ का नाम तय, जानिए कौन होगा नया चेहरा? |ABPLIVE
Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, शेख हसीना की आवामी लीग नहीं लड़ पाएगी चुनाव
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, शेख हसीना की पार्टी नहीं लड़ पाएगी चुनाव
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
T20 World Cup 2026 Tickets: सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
न्यू ईयर पर दिखना है ग्लैमरस? अनन्या पांडे के ये 10 स्टनिंग लुक्स हैं परफेक्ट पार्टी इंस्पिरेशन
न्यू ईयर पर दिखना है ग्लैमरस? अनन्या पांडे के ये 10 स्टनिंग लुक्स हैं परफेक्ट पार्टी इंस्पिरेशन
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
Embed widget