एक्सप्लोरर

खच्चर हांकने वाले अतुल ने बदली किस्मत, अब करेंगे IIT मद्रास से पढ़ाई

अतुल ने केदारनाथ में खच्चर हांकते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी और IIT JAM 2025 में 649वीं रैंक हासिल कर ली. अब IIT मद्रास से गणित में M.Sc. की पढ़ाई करेंगे, उनकी कहानी संघर्ष से सफलता तक की मिसाल बन गई है.

मेहनत अगर ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता. उत्तराखंड के एक छोटे से गांव बीरो देवल से आने वाले अतुल कुमार ने ये बात सच साबित कर दी है. जहां एक तरफ हालात उनके खिलाफ थे, वहीं दूसरी ओर उनका हौसला बुलंद था. दिन भर केदारनाथ में खच्चर हांकना और रात को पढ़ाई करना... यही था अतुल का रूटीन. लेकिन इस कठिन दिनचर्या ने ही आज उन्हें उस मुकाम पर पहुंचाया है, जहां पहुंचने का सपना लाखों छात्र देखते हैं.

अतुल ने IIT JAM 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया 649वीं रैंक हासिल की है और अब उन्हें देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT मद्रास में गणित से M.Sc. करने का मौका मिला है. यह सफलता यूं ही नहीं मिली, इसके पीछे है बरसों की मेहनत, त्याग और लगातार संघर्ष.

कठिन रास्ते, मजबूत इरादे

अतुल का परिवार घोड़े-खच्चरों का संचालन करता है. यही काम खुद अतुल भी करते थे. केदारनाथ यात्रा के दौरान वह यात्रियों का सामान खच्चरों के माध्यम से पहुंचाते थे. ये काम शारीरिक रूप से बेहद थकाऊ होता है, लेकिन अतुल इसे दिनभर करते और रात को थकान के बावजूद पढ़ाई में जुट जाते.

सरकारी स्कूल से टॉपर तक

अतुल की शुरुआती पढ़ाई उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में हुई. उन्होंने 10वीं कक्षा में 94.8% अंक हासिल किए और राज्य में 17वां स्थान पाया. 12वीं में भी उन्होंने 92.8% अंक लाकर 21वां स्थान हासिल किया. इसके बाद उन्होंने श्रीनगर (गढ़वाल) स्थित एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी से B.Sc. की पढ़ाई की, जहां पांचों सेमेस्टर में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए. अब वे अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं.

माता-पिता और गुरुओं का साथ

अतुल अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं. उनका कहना है कि अगर परिवार और गुरुजनों का साथ न होता, तो शायद ये मंजिल इतनी आसानी से नहीं मिलती. खासकर जब आर्थिक स्थिति अच्छी न हो, तब पढ़ाई का सपना पालना ही अपने आप में एक चुनौती होता है.

यह भी पढ़ें: UGC NET जून 2025 का रिजल्ट 22 जुलाई को होगा जारी, ऐसे करें समय रहते तैयारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी
DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
NTA में कैसे तैयार होता है NEET का पेपर, कितने चरणों से गुजरता है?
NTA में कैसे तैयार होता है NEET का पेपर, कितने चरणों से गुजरता है?
क्या है JPSC-JSSC विवाद, क्यों फूट पड़ा छात्रों का गुस्सा?
क्या है JPSC-JSSC विवाद, क्यों फूट पड़ा छात्रों का गुस्सा?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget