एक्सप्लोरर

'शशि थरूर ने नहीं बदला रुख तो...', कांग्रेस नेता के मुरलीधरन का बड़ा बयान, पार्टी में बढ़ रही रार

K Murlidharan on Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता के मुरलीधरन ने शशि थरूर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर उनके रुख के चलते तीखा हमला किया है.

K Murlidharan on Shashi Tharoor: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के मुरलीधरन ने रविवार को एक बार फिर पार्टी सहयोगी शशि थरूर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अब पार्टी के “हमारे” दायरे में नहीं आते. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक थरूर राष्ट्रीय सुरक्षा पर अपना रुख नहीं बदलते, तब तक उन्हें तिरुवनंतपुरम में होने वाले किसी भी पार्टी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाएगा.

राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा फैसला
मुरलीधरन ने यह भी कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि थरूर के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा, जब वह हमारे साथ हैं ही नहीं, तो उनके किसी कार्यक्रम का बहिष्कार करने का सवाल ही नहीं उठता. 

थरूर की प्रतिक्रिया: 'देश पहले, पार्टी बाद में'
यह विवाद एक दिन बाद सामने आया जब थरूर ने कोच्चि में एक कार्यक्रम में कहा, "देश पहले आता है और पार्टियां देश को बेहतर बनाने का जरिया होती हैं." उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और हालिया सीमावर्ती घटनाओं को लेकर उन्होंने सशस्त्र बलों और केंद्र सरकार का समर्थन किया, जिसके चलते उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी है.
थरूर ने कहा, 'मैं अपने रुख पर कायम रहूंगा, क्योंकि मुझे विश्वास है कि यही देश के लिए सही है.'

'देशहित की बात करना पार्टी विरोध?'
थरूर ने यह भी कहा कि जब लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर अन्य पार्टियों से सहयोग की बात करते हैं, तो उनकी अपनी पार्टी ही उन्हें अविश्वास की नजर से देखने लगती है, जिससे समस्याएं खड़ी होती हैं.

सीएम पद की पसंद पर भी तंज
इससे पहले भी मुरलीधरन ने थरूर पर निशाना साधा था, जब उन्होंने एक सर्वे साझा किया था जिसमें थरूर को यूडीएफ की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा बताया गया था. मुरलीधरन ने तंज कसते हुए कहा था कि थरूर को पहले यह तय करना चाहिए कि वे किस पार्टी में हैं.

पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया से बढ़ा विवाद
कांग्रेस के अंदर थरूर की हालिया टिप्पणियों से विवाद और गहराया, खासकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर उनके बयानों को लेकर. पार्टी के कई नेताओं ने उनकी प्रतिक्रिया को कांग्रेस को रक्षात्मक स्थिति में लाने वाला बताया.

आपातकाल पर लेख से भी मचा बवाल
थरूर ने एक मलयालम अखबार में इंदिरा गांधी और आपातकाल की आलोचना करते हुए एक लेख लिखा था, जिस पर मुरलीधरन ने उन्हें आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि अगर थरूर कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं, तो उन्हें स्पष्ट राजनीतिक रास्ता चुन लेना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget